{"_id":"6914eff993786f44340a21ec","slug":"stray-dogs-bite-9-people-in-24-hours-karnal-news-c-18-knl1008-779426-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: लावारिस कुत्तों ने 24 घंटों में 9 लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: लावारिस कुत्तों ने 24 घंटों में 9 लोगों को काटा
Thu, 13 Nov 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। लावारिस कुत्तों की समस्या से लोग परेशान हैं। जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना कुत्ते के काटने के मामले आ रहे हैं। बुधवार को अस्पताल में 24 घंटे में नौ लोग एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए आए।
बुधवार को आए इन लोगों को मंगल कॉलोनी, करन विहार, मंजूरा, प्रेम नगर, सेक्टर-16 और जिला कोर्ट के सामने कुत्तों ने काटा था। नागरिक अस्पताल में पहली दूसरी और तीसरी एआरवी डोज लगवाने के लिए आ रहे हैं। नगर निगम की टीम रोजाना केवल 15 से 20 कुत्ते पकड़कर उनकी नसबंदी करा रही है। सेक्टरों में लगातार बढ़ती कुत्तों की संख्या से लोग परेशान हैं। वहीं, शहर में करीब 20 हजार लावारिस कुत्ते हैं जिनमें से आठ महीने में केवल 3500 कुत्तों की ही नसबंदी हुई है।
हर रोज पहली और दूसरी डोज के 25 से 30 पीड़ित
जिला नागरिक अस्पताल में हर दिन कुत्तों के काटे के 25 से 30 पीड़ित दूसरी और तीसरी डोज लगवाने आ रहे हैं। बुधवार को दूसरी डोज के 15 और तीसरी डोज लगवाने वाले 10 पीड़ित नागरिक अस्पताल में एआरवी डोज लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन
केस-1
कोर्ट के बाहर बुजुर्ग पर हमला
65 वर्षीय बुजुर्ग महेश ने बताया कि जिला कोर्ट के सामने उन पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था। अचानक पांच-छह कुत्ते झुंड बनाकर आए और पैर पर काट लिया। अधिक उम्र होने के कारण उनसे बचकर भाग भी नहीं पाया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्तों को भगाया।
केस-2
रात में झुंड बनाकर घूमते हैं कुत्ते
करन विहार निवासी सुनील (44) ने बताया कि कॉलोनी में हर रोज कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। रात में कुत्ते झुंड बनाकर घूमते हैं। बच्चे बाहर खेलने नहीं निकलते, कई बार तो मोटर साइकिल पर जाते समय भी पीछा करते हैं।
-- -- -- --
अस्पताल में एआरवी इंजेक्शन डोज का पूरा स्टॉक है। जितने भी मरीज आ रहे हैं सभी मरीजों को एंटी रैबीज वैक्सीन की पहली, दूसरी या तीसरी डोज उपलब्ध कराई जा रही है। -डॉ. दीपक गोयल, प्रवक्ता, जिला नागरिक अस्पताल
-- -- -- -- -- -- -- --
जिले में कुत्तों को पकड़ने का अभियान लगातार जारी है। शहर में करीब 20 हजार कुत्ते हैं। हर दिन 15 से 20 कुत्तों को टीम पकड़ रही है और उनकी नसबंदी की जा रही है। अब तक शहर के 3,500 कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। - अशोक कुमार, अतिरिक्त निगम आयुक्त