{"_id":"6872d52c07fbe7a215073610","slug":"stray-animals-are-ruining-crops-sewa-singh-karnal-news-c-18-1-knl1036-689923-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों को बर्बाद कर रहे बेसहारा पशु : सेवा सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों को बर्बाद कर रहे बेसहारा पशु : सेवा सिंह
विज्ञापन
असंध। किसानों की फसल को बेसहारा पशु बर्बाद कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सेवा सिंह आर्य ने शनिवार को गुरुद्वारा डेरा साहिब में किसानों की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।
ब्लॉक प्रधान जीवन सिंह ने कहा कि किसान को फसल की लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। ऐसी स्थिति में किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं हो रही। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली छह हजार रुपये की राशि को बढ़ाकर 18 हजार रुपये किया जाए।
अन्नदाता किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरमुख सिंह ने कहा कि सड़क और खेतों में बेसहारा पशु से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ब्लॉक प्रधान जीवन सिंह ने कहा कि किसान को कर्ज मुक्त किया जाए और बुढ़ापा पेंशन तीन से बढ़ाकर छह हजार रुपये किए जाए। इस अवसर पर ब्लॉक महासचिव रामकुमार पीटीआई, उपप्रधान कुलवंत सिंह, सुखवंत सिंह खांडा खेड़ी, शोभा सिंह, गुरदयाल सिंह चोगामा ,दर्शन सिंह खेड़ी शर्फअली, दीपक गिल, लखबीर सिंह व नरसी मौजूद रहे। संवाद