{"_id":"33f76790c557e5ccdde236819e103314","slug":"storm-the-tower-fell-workers-killed-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान से टावर गिरा, श्रमिक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान से टावर गिरा, श्रमिक की मौत, तीन घायल
करनाल
Updated Thu, 17 Apr 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों से दक्षिण की ओर चले तेज वीरवार को तूफान के दौरान एक टावर गिरने
विज्ञापन
से एक श्रमिक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को कल्पना चावला
राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार दिलाया जा रहा है।
इसके अलावा तूफान के दौरान कई अन्य स्थानों पर पेड़ गिरने और दुकानों से बोर्ड भी नीचे गिरे हैं। तूफान के दौरान टावर के नीचे दबने से मरने वाला श्रमिक बिहार का रहने वाला था। तूफान के दौरान गांव नरूखेड़ी में काम करने के दौरान एक टावर गिर गया।
टावर के नीचे बिहार के जिला भागलपुर के गांव इस्माइलपुर निवासी सिंघु उर्फ ललन (25) वर्षीय की मौत हो गई। इसी दौरान उसके साथ काम करने वाले तीन श्रमिक रणजीत, रंजन कुमार और सुरेंद्र यादव घायल हो गए। बताया गया कि टावर गिरने से चारों श्रमिक नीचे दबकर चोटिल हो गए थे। उन्हें किसी तरह ग्रामीणों और अन्य मौके पर मौजूद लोगों ने टावर के नीचे से निकाल कर उपचार के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सिंघु उर्फ ललन को मृत घोषित कर दिया।
जुंडला चौकी प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन शव को बिहार ले गए हैं। बताया गया कि यमन इंडिया लिमिटेड कंपनी टावर लगाने का काम कर रही थी। इस मामले में इत्तेफाकिया घटना की कार्रवाई की गई है। मौसम विभाग के अनुसार ठीक साढे़ दस बजे बेहद तेज रफ्तार से तूफान आया। तूफान की रफ्तार करीब 75 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे घंटा रही। लगभग 10 से 12 मिनट तक तूफान चला। तूफान उत्तर दिशा से दक्षिण की ओर चला था।