फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Stone-pelting at a Delhi-Srinagar bus in Nilokheri: several windows shattered

नीलोखेड़ी में दिल्ली-श्रीनगर बस पर पथराव: कई शीशे टूटे, कार से बस टच होने पर दोनों चालकों में हुआ विवाद

Sun, 18 Oct 2026 12:53 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 18 Oct 2026 12:53 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक ने दावा किया कि बस की कार से टक्कर नहीं हुई थी और पथराव में बस के शीशे व पैनल टूट गए। उसने एक बुजुर्ग की नाक पर चोट लगने और बस की नंबर प्लेट तोड़े जाने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
Stone-pelting at a Delhi-Srinagar bus in Nilokheri: several windows shattered
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

नीलोखेड़ी में शनिवार देर रात दिल्ली से श्रीनगर जा रही जम्मू-कश्मीर नंबर की बस पर पथराव कर दिया गया। डिवाइन स्टार रेस्टोरेंट के बाहर हुई घटना में बस के कई शीशे टूट गए। अचानक हुए पथराव से बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा सरकार और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


बुटाना थाना प्रभारी विपिन कुमार के अनुसार, रात करीब साढ़े दस बजे बस रेस्टोरेंट के पास पार्किंग में खड़ी थी। इसी दौरान वहां खड़ी एक कार से बस टच होने पर दोनों चालकों के बीच बहस हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों ने शराब पी रखी थी। विवाद बढ़ने पर कार सवार युवकों ने बस पर पथराव कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया और वे वहां से चले गए। किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक ने दावा किया कि बस की कार से टक्कर नहीं हुई थी और पथराव में बस के शीशे व पैनल टूट गए। उसने एक बुजुर्ग की नाक पर चोट लगने और बस की नंबर प्लेट तोड़े जाने का भी आरोप लगाया। हालांकि इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पुलिस से दोषियों को पकड़ने तथा भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए कदम उठाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed