फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   stone pellet in two groups

सदर बाजार में फिर दो गुटों में हुआ पथराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
stone pellet in two groups
सदर बाजार स्थित आंबेडकर चौक पर शनिवार देर रात करीब एक बजे दो गुटों में पथराव हो गया। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर जमकर पत्थर फेंके जिससे तीन गाड़ियों के शीशे टूट गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी फरार हो गए। इस घटना में एक व्यक्ति को चोट लगी है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। यह घटना सदर बाजार चौकी के समीप हुई है। सदर बाजार चौकी पुलिस जांच कर रही है। इस वारदात से वहां के लोगों में दहशत है। इससे पहले भी दो से तीन बार इस तरह की घटना हो चुकी हैं। पिछले कई महीनों से सदर बाजार आंबेडकर चौक पर दो गुट बने हैं जिनका हर बार झगड़ा होता है। फिर एक दूसरे पर पत्थर फेंके जाते हैं। शनिवार रात भी ऐसा ही हुआ। दोनों गुटों ने हाथ में लाठी डंडे लेकर एक दूसरे पर फेंके जिससे 3 गाड़ियों के शीशे टूट गए। इन लोगों ने गली की स्ट्रीट लाइट भी बंद कर दी। घायल ऋषिपाल का इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी उसने बयान नहीं दिए हैं।
विज्ञापन

यहां रहना हुआ मुश्किल, पुलिस नहीं करती कार्रवाई
सदर बाजार आंबेडकर चौक के समीप रहने वाले लोगों में दहशत है। उन्होंने बताया कि यहां रहना मुश्किल हो गया है। इन दो पक्षों की गुटबाजी के चलते लोगों का नुकसान हो रहा है। इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पुलिस इन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करती इसी कारण इनका दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। सदर बाजार चौकी प्रभारी ने बताया कि आंबेडकर चौक के समीप दो पक्षों में पथराव हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उस समय सभी आरोपी फरार हो गए थे। ऋषि पाल जिसे चोट लगी है उसके अभी बयान दर्ज नहीं हुए हैं। इस पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed