{"_id":"632f183700da3e471c7fe526","slug":"stole-jewelry-kept-for-her-fianc-before-marriage-karnal-news-knl1221858190","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले अपनी मंगेतर के लिए रखे गहने चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से पहले अपनी मंगेतर के लिए रखे गहने चुराए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। थाना शहर क्षेत्र में एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी शादी से 11 दिन पहले अपने ही घर में रखे उन गहनों को चोरी कर लिया, जो उसकी मां ने उसी की मंगेतर के लिए बनवाए थे। इसकी जानकारी मिलने पर कन्या पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। वहीं युवक की मां ने अपने ही बेटे व उसके दोस्त के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी व उसके दोस्त की तलाश शुरू कर दी है।
जुंडला गेट स्थित मंगल कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ अगस्त को वह नहाने गई थी तभी उसका बेटा व उसका दोस्त घर में रखे सोने का मंगल सूत्र, अंगूठी, टॉप्स, चांदी के कड़े, पाजेब, चांदी की पैरों की चार जोड़ी चुटकी, घर की रजिस्टरी, मोबाइल सहित 35 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। जब वह नहाकर आई तो घर के अंदर सारा सामान बिखरा मिला। मां ने बताया कि बेटे की गलत हरकतों की वजह से ही उसने पिछले साल उसे बेदखल कर दिया था। लेकिन अब कुछ माह पहले उसने घर आकर माफी मांग ली और वह उसके झांसे में आ गई। इसके बाद वह उसके साथ रह रहा था।
पीड़ित मां ने बताया कि घर आने के बाद उसने अपने बेटे का रिश्ता कर दिया और तैयारी शुरू की। घर में आने वाली नई बहू के लिए गहने आदि बनवाए। 21 अगस्त को शादी होनी थी, लेकिन शादी से 11 दिन पहले नौ अगस्त को उसका बेटा और उसका दोस्त उसके घर से सारे गहने व नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
चार साल पहले हो चुकी पति की मौत
पीड़ित मां ने बताया कि उसके पति की चार साल पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद सारा भार उसके कंधों पर आ गया था। जैसे-तैसे वह घर का गुजारा चला रही थी। शुक्र है कि यह सब शादी से पहले हो गया, शादी के बाद ऐसा होता तो न जाने क्या-क्या झेलना पड़ता। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।