फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sticks and rods were used between two sides, three injured

Karnal News: दो पक्षों में चले लाठी और डंडे, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Sticks and rods were used between two sides, three injured
करनाल। मुंडीगढ़ी गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की कान की बाली छीन ली गई। पीड़ित परिवार ने घरौंडा थाने में आठ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित अब्दुल रहमान ने बताया कि वह अपने घर के बाहर बैठा था तभी इसरार, मारूफ, फारूख और शौकिना वहां पहुंच गए। मारूफ ने उसका मोबाइल छीन लिया, फारूख ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद इसरार व उसकी मां शौकिना ने लाठी व गंडासी से हमला कर दिया।
विज्ञापन

अब्दुल रहमान की मां साजिदा, पत्नी सुबाना और पड़ोसी आरिफ उसे बचाने आए, तभी इसरार पक्ष से मीरहसन, इकरार, खुर्शीद और शाहरुख भी हथियारों सहित पहुंच गए और सभी पर हमला कर दिया। इस झगड़े में अब्दुल रहमान के बाएं हाथ, उसकी मां साजिदा के कान और पत्नी सुबाना की अंगुली में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed