फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Steps will be taken for political participation

Karnal News: सियासी भागीदारी के लिए बढ़ाएंगे कदम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Steps will be taken for political participation
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कई सरकारों से धर्मशाला के लिए जमीन मांगी लेकिन टरकाते रहे। बीते 11 दिसंबर को करनाल में आयोजित ब्राह्मण महाकुंभ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जमीन सहित कई मांगों को पूरा कर दिया।

अब ब्राह्मण सभा राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष करेगी। जो सियासी दल, ब्राह्मणों को स्थानीय निकायों से लेकर लोकसभा तक राजनीतिक प्रतिनिधित्व देगा, ब्राह्मण उसी का साथ देंगे। ये बातें आज अमर उजाला करनाल के कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में जिला करनाल ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने कहीं।
विज्ञापन


लगातार पांचवीं बार प्रधान बने सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने बताया कि सभा का उद्देश्य समाज से कुरीतियों को खत्म करना, ब्राह्मण समाज को एकत्र करके एक मंच पर लाना है। किसी अन्य समाज की उपेक्षा किए बिना ब्राह्मण सभा कार्य कर रही है। धर्मशाला के लिए पिछले कई मुख्यमंत्रियों से गुहार लगाई लेकिन सभी टालते रहे लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 11 दिसंबर को करनाल में आयोजित प्रदेशस्तरीय ब्राह्मण महाकुंभ में धर्मशाला के लिए 2000 गज भूमि देकर कई अन्य मुख्य मांगें भी पूरा करने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें कई का नोटिफिकेशन जारी हो गया है, कुछ की प्रक्रिया चल रही है। जिला प्रधान सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने बताया कि जिला करनाल ब्राह्मण सभा का गठन 1966 में हुआ, उस समय करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, कैथल, यमुनानगर की संयुक्त कार्यकारिणी बनाई थी, जिसमें कुल 55 पदाधिकारी थे, सदस्य नहीं थे अब सदस्यों की संख्या पांच हजार से अधिक है। संस्थापक प्रधान पंडित प्रकाश चंद्र शर्मा एडवोकेट थे। पंडित श्रीराम शर्मा सगा प्रधान बने और भवन निर्माण शुरू कराया।

फिर पंडित कृष्ण लाल शर्मा उडाना प्रधान बने, उन्होंने नियमित भंडारा शुरू कराया और मंदिर निर्माण शुरू कराया। इसके बाद महेश शर्मा चोचड़ा, फिर पंडित वेदप्रकाश ज्योतिषी अमूपुर, फिर पंडित सुरेंद्र शर्मा बड़सत, वशेश्वर लाल करनाल, अमरनाथ शर्मा कारसा डोड, सुखदेव शर्मा सालवन प्रधान बने, इसके बाद 2010 से अब तक लगातार पांचवीं सुरेंद्र शर्मा बड़ौता प्रधान हैं।
ब्राह्मण धर्मशाला में दो वक्त भंडारा
जिला करनाल ब्राह्मण सभा के सचिव पंडित रोशन लाल शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण धर्मशाला में भंडारा दोनों समय चलता है। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की आर्थिक सहायता भी की जाती है, ताकि वह पढ़ लिखकर देश व समाज के लिए कुछ कर सकें।
अच्छे कामों को देते हैंं प्रोत्साहन
जिला करनाल ब्राह्मण सभा के आजीवन सदस्य ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण सभा जो अच्छे कार्य करते हैं, चाहे वह किसी भी समाज के हो, उन्हें प्रोत्साहित करती है, ताकि वह समाज व देश सेवा के लिए प्रेरित हो सकें।
मुख्यमंत्री ने पूरी की मांग
सभा के पंचायती प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंडित ब्रह्मदत्त शर्मा ने कहा कि पहरावर की जमीन को लेकर लंबे समय से मांग चल रही थी लेकिन अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरा कर दिया है। जुर्माना माफ करके 33 साल के लिए लीज पर दिया है।
भगवान परशुराम जयंती पर अवकाश
सभा के उपाध्यक्ष सुशील गौतम सिरसी ने कहा कि भगवान परशुराम जयंती पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अवकाश घोषित किया है, जिसका नोटिफिकेशन जारी होकर उसे लागू भी कर दिया गया है, ये गौरव की बात है।
पुजारी पुरोहित कल्याण बोर्ड बनेगा
इंद्री ब्लाकाध्यक्ष प्रवीन शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण सभा की मांग पर ही पूरे प्रदेश में पुजारी पुरोहित कल्याण बोर्ड गठित करने का एलान किया गया था, जो प्रोसेस में है, शीघ्र ही इसे लागू किया जाना चाहिए। अन्य सीएम घोषणाएं भी शीघ्र लागू होनी चाहिए।
आर्थिक मदद देेने का स्वागत
सभा के आजीवन सदस्य अश्वनी शर्मा उड़ाना ने कहा कि हरियाणा सरकार ने जिला करनाल ब्राह्मण सभा को 21 लाख, मॉडल टाउन ब्राह्मण सभा व ब्राह्मण सभा सदर बाजार को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता दी है, जो स्वागत योग्य है।

भविष्य की योजना
जिला प्रधान सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने बताया कि जो भूमि धर्मशाला के लिए मिली हैं, वह शीघ्र ही ब्राह्मण सभा को सौंपी जाने वाली है, इसमें एक भव्य धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। इसमें समाज के मेधावियों के लिए शिक्षा, रहन सहन खाने पीने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। विचार किया जा रहा है कि इसमें समाज के लिए शिक्षा का कोई अच्छा इंस्टीट्यूट भी खोला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed