फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   State's agents will start fast unto death from today

आज से आमरण अनशन शुरू करेंगे प्रदेश के आढ़ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
State's agents will start fast unto death from today
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। आंदोलनरत हरियाणा राज्य अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन और हरियाणा सरकार के बीच बृहस्पतिवार को भी हड़ताल को लेकर कोई संवाद स्थापित नहीं हो सका है। जिसके बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अब एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता की अगुवाई में 23 सितंबर से करनाल की नई अनाज मंडी में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। इसमें आठ पदाधिकारी बैठेंगे। वहीं मंडियों में हड़ताल भी जारी रहेगी। इधर, बृहस्पतिवार को भी प्रदेश की सभी अनाज मंडियों में हड़ताल जारी रही। कई मंडियों में बारिश के कारण धान भीग गया। आढ़तियों और सरकार के बीच की खींचतान में पिस रहे किसानों का सब्र भी जवाब दे गया है। करनाल जिले की निसिंग मंडी में किसानों ने पहले आढ़तियों से दुकानों पर जाकर धान खरीदने का आग्रह किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर किसान अपना धान वापस ले जाने में जुट गए। घरौंडा मंडी में भी किसानों ने अपने धान को वापस ट्रालियों में रखकर दिल्ली की नरेला मंडी की ओर रुख कर लिया है।

करनाल अनाज मंडी में स्टेट चेयरमैन रजनीश चौधरी की अगुवाई में आढ़तियों ने सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक धरना दिया। रजनीश चौधरी ने बताया कि उम्मीद थी कि हरियाणा सरकार आढ़तियों की मांगों को गंभीरता से लेगी, लेकिन आज सरकार ने संवाद स्थापित करने का कोई प्रयास नहीं किया, इसलिए शुक्रवार सुबह 11 बजे से करनाल अनाज मंडी में प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता की अगुवाई में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर के जिला प्रधान व अन्य आढ़ती सहभागिता करेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा जीटी बेल्ट के सभी जिलों में आढ़तियों ने हड़ताल जारी रखी। किसान मंडियों में धान लेकर तो आए लेकिन बिक्री नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed