{"_id":"69026ff7d05dc8be190deeb6","slug":"state-level-programme-organised-on-haryana-day-karnal-news-c-18-knl1008-769247-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हरियाणा दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हरियाणा दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा दिवस के अवसर पर एक नवंबर को पंचकूला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इसमें एक से तीन नवंबर तक यवनिका गार्डन, सेक्टर-5 पंचकूला में हरियाणवी लोक गीत, रागिनी और हरियाणवी लोक नृत्य (समूह) प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
इसमें भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी 30 अक्तूबर तक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeJSjE2SOOZjwxAVpT5l7L1Z-uyk1t3CwZlVvVtCPaRd5N-3Q/viewform?pli=1 लिंक या वेबसाइट http://www.artandculturalaffairshry.gov.in/ पर आवेदन कर सकते है।जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी मनोज कौशिक ने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। इसमें प्रथम को एक लाख, द्वितीय को 75 हजार और तृतीय को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
मनोज कौशिक ने बताया कि कॉलेज भी अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं। प्रति कॉलेज प्रति विधा में केवल एक-एक प्रविष्टि की अनुमति है। फिल्मी गाने और रिकॉर्ड की गई धुनों की सख्त मनाही है। प्रस्तुति का विषय सभ्य व सांस्कृतिक होना अनिवार्य है। आवेदन के समय प्रविष्टि के साथ गीत के विषय (हिंदी व अंग्रेजी) और पाठ (यदि कोई हो) का वर्णन करने वाले संक्षिप्त नोट की प्रतियां दी जानी चाहिए। प्रस्तुति की अवधि चार से छह मिनट की होगी।