फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   State Agriculture Minister rewarded 46 farmers in Vegetable Excellence Fair

सब्जी उत्कृष्टता मेले में राज्य कृषि मंत्री ने 46 किसानों को किया पुरस्कृत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
State Agriculture Minister rewarded 46 farmers in Vegetable Excellence Fair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में आयोजित सब्जी मेले के अंतिम दिन सोमवार को राज्य के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने किसानों की खुशहाली का संदेश दिया। मेले के दौरान प्रतियोगिताओं में विभिन्न सब्जियों के उत्पादों जैसे अचार, चटनी, सुखाई गई सब्जी व मशरूम, सॉस, कैचप आदि की प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। जिलावार सब्जी उत्कृष्टता को लेकर दो-दो पुरस्कार विभिन्न सब्जियों एवं अन्य उत्पादों के लिए दिए गए। कृषि मंत्री ने 46 किसानों को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र एवं 11 हजार व 5100 रुपये की राशि प्रदान की।
कृषि मंत्री ने कहा आज समय की जरूरत है कि बड़े किसान छोटे किसान को साथ लेकर चलें। सरकार का सपना है कि प्रदेश की किसान नीति भारत में सर्वश्रेष्ठ साबित हो। यदि अन्य राज्यों की कोई कृषि नीति बेहतर है तो किसान सरकार को अवगत कराएं ताकि उसे अपनाया जा सके। सोनीपत के गन्नौर में लगभग आठ हजार करोड़ की लागत से बागवानी मंडी तैयार की जा रही है, जिससे फल, सब्जी एवं फूलों का निर्यात बाहरी देशों में किया जा सकेगा। इस मंडी से पूरे देश के किसान परस्पर जुड़ सकेंगे। पोलीहाउस लगाने के लिए विभागों में 1500 आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऐसे में सभी 1500 आवेदनकर्ताओं को पोलीहाउस लगाने का लाभ दिया जाएगा। छोटे किसानों को विभाग द्वारा बागवानी मशीनरी न्यूनतम किराये पर दी जाएगी। वर्ष 2030 तक प्रदेश में 20 लाख एकड़ बागवानी का क्षेत्र बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

प्रदेश के 2576 किसानों ने प्राप्त किया प्रशिक्षण
मंत्री ने कहा कि एक दशक से भी कम समय में इस केंद्र ने हजारों किसानों को प्रशिक्षण प्रदान कराया है। देश में 29 अन्य उत्कृष्टता केंद्रों के निर्माण में सहायता की है। इस केंद्र द्वारा अभी तक 117 प्रशिक्षणों का आयोजन करवाया गया और 2576 किसानों को लाभ मिला। डॉ. अर्जुन सिंह सैनी ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के सरकार और विभाग पूर्ण रूप से प्रयासरत है। 2022 तक तीन हजार एकड़ पोलीहाउस का निर्माण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडो-इजराइल ने 11 राज्यों में संयुक्त रूप से स्थापित 29 उत्कृष्टता केंद्र
इजराइल दूतावास से मिशन की उप प्रमुख रोनी येदिदिया क्लेन ने कहा कि इजराइल व भारत ने संयुक्त रूप से 11 राज्यों में 29 उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए हैं। नौ राज्यों में कई और केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। हरियाणा में चार उत्कृष्टता केंद्र हैं और पांचवें का कार्य अंतिम चरण में है। वर्ष 2019 के दौरान दोनों सरकारों ने ग्राम स्तर तक बढ़ती साझेदारी का पता लगाने का निर्णय लिया और पांच वर्षों में सभी उत्कृष्टता केंद्रों द्वारा 1500 गांवों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

ब्रिटिश उप उच्चायुक्त कैरोलिन रोवेट ने कहा कि इंडो-इजराइल की तर्ज पर उनका देश भी हरियाणा के साथ मिलकर पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर खोलने जा रहा है। पकी फसल खेत से घर तक पहुंचने तक 20 से 25 प्रतिशत तक खराब हो जाती है। इस केंद्र के खुलने से फल-सब्जियों को खराब होने से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed