{"_id":"6aff4c4addaca963dc072f1c","slug":"sps-orders-prove-ineffective-no-police-presence-seen-outside-educational-institutions-karnal-news-c-18-knl1018-1035359-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एसपी के आदेश बेअसर, शिक्षण संस्थानों के बाहर नहीं दिखी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एसपी के आदेश बेअसर, शिक्षण संस्थानों के बाहर नहीं दिखी पुलिस
विज्ञापन
केवीए डीएवी काॅलेज के बाहर डेढ बजे नहीं खड़ी पुलिस। संवाद
करनाल। पुलिस अधीक्षक के आदेशों के बावजूद वीरवार को शिक्षण संस्थानों के बाहर छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त नदारद रही। यह स्थिति पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देशों के दूसरे ही दिन सामने आई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अमर उजाला ने 11 नवंबर को इस मुद्दे को उठाया था, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक करन गोयल ने थाना प्रभारियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए थे।
बुधवार को, आदेशों के पहले दिन, कुछ स्थानों पर पुलिसकर्मी केवल फोटो खिंचवाते दिखे थे। लेकिन वीरवार को छुट्टी के समय रेलवे रोड से लेकर सेक्टर क्षेत्र तक चार प्रमुख शिक्षण संस्थानों के बाहर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड के बाहर दोपहर 2:15 बजे पुलिस नहीं दिखी।
राजकीय कन्या महाविद्यालय के बाहर दो बजे भी पुलिस का पहरा नहीं था। एसडी मॉडल स्कूल के बाहर दोपहर 1:45 बजे और केवीए डीएवी कॉलेज के बाहर डेढ़ बजे भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। ये वे समय हैं जब छात्राएं और विद्यार्थी छुट्टी के बाद घर लौटते हैं और सड़कों पर भीड़ बढ़ जाती है। छात्राओं को बिना किसी पुलिस निगरानी के अपने घरों के लिए रवाना होना पड़ा।
विज्ञापन
आदेश से नहीं सुधरेंगे हालात : शुभम
सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ शुभम और अधिवक्ता संदीप राणा ने कहा कि केवल गश्त के आदेश देने से हालात नहीं सुधरेंगे। उन्होंने सुझाव दिया कि छुट्टी के समय शिक्षण संस्थानों के बाहर यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। तेज आवाज वाले साइलेंसर, तेज संगीत और बिना वजह घूमने वाले वाहनों पर चालान किए जाने चाहिए। इससे मनचलों और हुड़दंग करने वालों पर अंकुश लग सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, पुलिस की नियमित मौजूदगी और कार्रवाई ही छात्राओं में सुरक्षा का भरोसा पैदा कर सकती है। उन्होंने कहा कि केवल दिखावे की गश्त से कोई लाभ नहीं होगा। पुलिस को सक्रिय रूप से सड़कों पर उतरकर कार्रवाई करनी होगी। यह सुनिश्चित करेगा कि छात्राएं सुरक्षित महसूस करें।
शिक्षण संस्थानों के बाहर विशेष तौर पर गश्त के निर्देश दिए हैं। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी। पुलिस टीम नियमित विजिट कर रही है।
- करन गोयल, एसपी