फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sprinkled water and sent wheat to ration depot.

Karnal News: पानी छिड़क गेहूं को राशन डिपो पर भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Sprinkled water and sent wheat to ration depot.
- घीड़ स्टेट वेयर हाउस के गोदाम से आया था गेहूं, डिपो धारक बोला नहीं हो रही कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। खराजपुर गांव के राशन डिपो पर विभाग की ओर से भीगा हुआ गेहूं भेज दिया गया, जो कि खराब हालत में है। डिपो होल्डर ने इसकी शिकायत तुरंत अधिकारियों को कर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। खराजपुर डिपो होल्डर रजनी के पति ने बताया कि 27 जनवरी को उसके डिपो पर गेहूं आया था। जब उसने इसे भीगा देखा तो इसकी जानकारी अधिकारी को दी। अधिकारी ने उसे निरीक्षक के पास भेज दिया।
निरीक्षक ने जांच की तो गेहूं गीला पाया। जिसमें नमी की मात्रा 18 के करीब है। इसके बाद पता चला कि यह गेहूं घीड़ गांव में स्टेट वेयर हाउस के गोदाम से आया है। जब वह गोदाम पर पहुंचा तो वहां गेहूं के कई चट्टे भीगे थे। वहां पर मौजूद अधिकारी ने पहले तो कहा कि उसने स्प्रे किया था, लेकिन बाद में उसने माना कि गेहूं के कट्टों पर पानी डाला गया था। इसके साथ ही एफसीआई के अधिकारी ने भी मिलीभगत से बिना गेहूं की जांच किए उसे राशन डिपो पर पहुंचा दिया। इस मामले की जानकारी उसने सभी अधिकारियों को दी, लेकिन किसी ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन



नहीं बदले भीगे गेहूं
विकास ने बताया कि अधिकारियों ने उसे आश्वासन दिया था कि जो गेहूं भीगा है। वह उसे बदलवा देंगे, लेकिन गेहूं नहीं बदला गया। अब वह लोगों को कैसे राशन बांटें। करीब 235 क्विंटल गेहूं है जो भीगा हुआ है। अधिकारी इस मामले में कार्रवाई करने के बजाए आरोपी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं की चोरी कर छिड़क देते हैं पानी
गेहूं पर पानी छिड़कने का यह पहला मामला नहीं है। लंबे समय से यह खेल चल रहा है। जिस गोदाम में गेहूं रखा जाता है, उसकी निगरानी करने वाले अधिकारी पहले परखी मारकर गेहूं की चोरी करते हैं। फिर जब उस गोदाम के गेहूं को डिपो पर भेजना होता है तो एक से दो दिन पहले गेहूं पर पानी का छिड़काव कर देते हैं ताकि जो गेहूं कट्टे से निकाला है उसका वजन पानी के कारण पूरा हो जाए। हालांकि एफसीआई के अधिकारी गेहूं के सैंपल लेकर जांच करते हैं, लेकिन वह भी इन भ्रष्ट अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर बिना सैंपल लिए राशन को डिपो पर भेज देते हैं। यही कारण है कि डिपो पर गेहूं सड़ा गला मिलता है।



खराजपुर स्थित राशन डिपो पर भीगा हुआ गेहूं आने की जानकारी मिली थी। संबंधित एजेंसी को गेहूं बदलवाने के लिए कहा गया था। यदि गेहूं नहीं बदला है तो उसे जल्द बदलवा दिया जाएगा।
अनील कुमार, डीएफएससी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed