फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Spread your wings...students danced to the song

Karnal News: पंख फैलाओ...गीत पर झूमे विद्यार्थीो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 01:55 PM IST
विज्ञापन
Spread your wings...students danced to the song
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। खुल के सोचें आओ, पंख जरा फैलाओ, रंग नए दिखाओ, चलो-चलो नए ख्वाब बुन लें.. और मस्ती की पाठशाला जैसे प्रसिद्ध गीतों पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। मौका था वार्षिक उत्सव का जिसका आयोजन एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया गया। करीब 60 वर्ष पुराने विद्यालय में पहली बार बड़े स्तर पर आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में करीब 30 टीमों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा 50 मेधावी विद्यार्थी और वर्षभर खेल व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल कीर्ति गुप्ता ने की। वहीं मुख्यातिथि के रूप में उप जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी ज्योत्सना मिश्रा ने की। इसके अलावा स्कूल की अध्यक्ष रीतू टंडन विशेष तौर पर उपस्थिति हुई। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का आगाज किया।
विज्ञापन

इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग जमाया। प्रस्तुतियों के बीच में ही अलग-अलग कक्षा वर्ग के अनुसार विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने इस साल के साथ-साथ स्कूल के अब तक के 60 वर्ष के सफर की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्कूल उपाध्यक्ष अजय भाटिया, मदन मोहन, दीपिका, तरुण टंडन, रीधिमा गोयल, हरबंस लाल और रविंद्र भाटिया मौजूद रहे।

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed