फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sports, art and dialogue will awaken the awareness of de-addiction

Karnal News: खेल, कला, संवाद जगाएंगे नशा मुक्ति की अलख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Sports, art and dialogue will awaken the awareness of de-addiction
फोटो-408
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीकरनाल। जिले में नशा मुक्ति दिवस (26 जून) को लेकर इस बार केवल एक दिन नहीं, बल्कि पूरे जून महीने को जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय नशा निवारण अभियान चल रहा है, इसमें 26 जून तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवाओं और समाज के सभी वर्गों को यह संदेश दिया जा रहा है कि नशा नहीं, जीवन चुनो। इस अभियान का संचालन स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं की साझेदारी में किया जा रहा है। पूरी मुहिम को चार चरणों में विभाजित किया गया है।
जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम सदस्य प्रियंका ने बताया कि अभियान का पहले चरण (एक से सात जून) में खेलों के ज़रिए युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी गई। इसमें मिनी मैराथन, वॉलीबॉल, फुटबॉल टूर्नामेंट और योग शिविर जैसे आयोजन शामिल रहे। दूसरे चरण (आठ से 14 जून) में रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाई गई, जिनमें पोस्टर मेकिंग, ग्रैफिटी वॉल और नुक्कड़ नाटकों के ज़रिए छात्रों ने नशे के खिलाफ अपनी सोच को अभिव्यक्त किया। तीसरे चरण (15 से 21 जून) में संवाद आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें स्कूलों व कॉलेजों में सेमिनार, वेबिनार, नशा मुक्त हो चुके युवाओं की कार्यशालाएं और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों के साथ संवाद शामिल रहा। इसी क्रम में 19 जून को कनिका पब्लिक स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों और शिक्षकों को नशे के प्रभाव और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर जानकारी दी गई। अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं पर चर्चा की गई और छात्रों ने नारों के साथ जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम में 40 छात्रों और 6 शिक्षकों ने भाग लिया। छात्रों को नशा मुक्ति बुकलेट और पेंसिल किट भी वितरित की गईं।
विज्ञापन



-अभियान के अंतिम और चौथे चरण (22 से 26 जून) में सामुदायिक और डिजिटल जागरूकता पर जोर रहेगा। इस दौरान सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में शपथ (ऑफलाइन व ऑनलाइन), सिग्नेचर अभियान, रैलियां, फ्लैश मॉब, अवेयरनेस व्हीकल और सोशल मीडिया गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को जोड़ा जा रहा है। जिला प्रशासन ने नशे से प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां अलग से काउंसलिंग और जनसंवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




-डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अभियान की सक्रियता बनी हुई है। “से नो टू ड्रग्स” जैसे हैशटैग्स के साथ सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया जा रहा है, जिसमें वीडियो और रील प्रतियोगिताएं, ऑनलाइन क्विज़ और शपथ पोर्टल जैसे माध्यमों से युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। इस पूरे अभियान का समापन 26 जून को जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ होगा, जिसमें डीसी या पीएस स्तर के अधिकारी मुख्य अतिथि होंगे और उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed