फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   SPO entered the woman's house while intoxicated, husband thrashed

शराब के नशे में महिला के घर में घुसा एसपीओ, पति ने की पिटाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 02:25 AM IST
विज्ञापन
SPO entered the woman's house while intoxicated, husband thrashed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। रामनगर क्षेत्र में देर रात एक एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) महिला के घर में जबरदस्ती घुस गया। वहां पर मौजूद महिला के पति व अन्य ने उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस को सूचना दी। रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी एसपीओ को अपने साथ ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसपीओ नशे में बताया जा रहा था।
महिला ने आरोप लगाया कि वह उसके घर में आया और पहले कहा कि शराब की बोतल चाहिए। जब उसने बोतल नहीं होने की बात कही तो उसने कहा तुम्हारा पति कहां है। उसने कहा कि वह अंदर सो रहे हैं। इसके बाद वह अंदर घुस गया। शोर सुनकर महिला का पति जाग गया और उसने एसपीओ से पूछा यहां क्या करने आया है। आरोपी हाथापाई करने लगा। आस-पड़ोस के लोगों ने भी उसकी जमकर धुनाई कर दी। उसने अपना नाम अनिल बताया और कहा कि वह पुलिस में कार्यरत है। जांच के बाद पता चला कि वह एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) लगा हुआ है। इस दौरान आस-पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए। रामनगर थाना पुलिस उसे अपने साथ ले गई। रामनगर थाना प्रभारी किरण का कहना है कि वह एसपीओ है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसपीओ ने बताया कि उसका नाम अनिल है और वह पुलिस विभाग में कार्यरत है। उसकी पत्नी का आज जन्मदिन है। वह अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए आया था और वह जिनके घर घुसा है वह उन्हें पहले से जानता है। उसकी कार में पत्नी का नाम लिखा हुआ केक भी रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed