फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Speeding car crushed seven year old girl in Karnal

करनाल में तेज रफ्तार का कहर: कार ने सात साल की बच्ची को कुचला, परिजनों ने सड़क पर बैठ लगाया जाम

Thu, 09 Mar 2023 02:39 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा(करनाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा(करनाल) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 09 Mar 2023 02:39 PM IST
सार

करनाल में एक तेज रफ्तार ने कुचलने से गांव स्टौंडी के पास एक भट्ठा मजदूर की सात वर्षीय बेटी की मौत हो गई। गुस्साएं प्रवासी मजदूरों ने स्टौंडी सड़क पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Speeding car crushed seven year old girl in Karnal
सड़क पर जाम लगाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल के गांव स्टौंडी के पास एक भट्ठा मजदूर की सात वर्षीय बेटी को एक तेज रफ्तार ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई और कार चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद गुस्साएं प्रवासी मजदूरों ने स्टौंडी सड़क पर जाम लगा दिया और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों का समझाया और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। वहीं बच्ची के शव को सड़क से उठाकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई का आश्वास देकर खुलवाया जाम
मिली जानकारी के अनुसार स्टौंडी के पास भट्ठा मजदूर की सात वर्षीय बेटी हसीना सड़क पार करके बिस्किट का पैकेट लेने के लिए गई हुई थी और बिस्किट लेकर वापस सड़क पार कर रही थी। जिस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे व जाम की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। जिसके बाद बच्ची के शव को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शव गृह में भिजवाया। वहीं पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। परिजनों की शिकायत के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बच्ची के शव को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शव गृह में भिजवाया
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं कार को अपने कब्जे में ले लिया है लेकिन कार चालक मौके फरार है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मनोज कुमार, थाना प्रभारी, सदर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed