Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Specialists will be on standby for patients sustaining injuries from firecrackers.

Karnal News: पटाखों से चोट लगने पर मरीजों के लिए तैयार रहेंगे विशेषज्ञ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Specialists will be on standby for patients sustaining injuries from firecrackers.
करनाल। दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान आंखों में चोट, त्वचा झुलसने और सांस संबंधी परेशानी के मामले सामने आने की आशंका को देखते हुए अस्पतालों में उपचार की विशेष तैयारी की गई है। इस बार आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था में केवल बेड और डॉक्टरों की उपलब्धता ही नहीं, बल्कि गंभीर मरीजों के तत्काल उपचार के लिए जरूरी दवाओं और विशेषज्ञ सेवाओं पर भी ध्यान दिया गया है। अस्पतालों के इमरजेंसी सेंटर में ऑक्सीजन सिलिंडर, ब्रोंकोडायलेटर और बर्न ट्रीटमेंट किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

आरएमओ डॉ. मुनीष ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल में 18 बेड आरक्षित किए गए हैं। डॉक्टरों के अवकाश भी निरस्त कर दिए गए हैं। अस्पतालों में नेत्र रोग, ऑर्थोपेडिक और सर्जरी विभाग के विशेषज्ञों को आपातकालीन सेवाओं के लिए तैयार रहने को कहा गया है। आई और ईएनटी विशेषज्ञों की टीमें भी अस्पतालों में उपलब्ध रहेंगी। गंभीर मरीजों के उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर और आईसीयू में विशेष व्यवस्था की जाएगी। डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को आपातकालीन सेवाएं मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed