{"_id":"64af18195d00dc76a9007b6a","slug":"special-mention-of-osd-threatening-to-suspend-police-personnel-karnal-news-c-18-knl1031-171133-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ओएसडी का खास बता पुलिस कर्मी को निलंबित करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ओएसडी का खास बता पुलिस कर्मी को निलंबित करने की धमकी
विज्ञापन
- एक मामले में जांच के लिए जांच अधिकारी ने पूछताछ के लिए बुलाया था थाने
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री (करनाल)। परिवाद के मामले में एक जांच अधिकारी को आरोपी पक्ष को थाने बुलाकर पूछताछ करना भारी पड़ गया। आरोपी मां-बेटे ने थाने आकर पहले जांच अधिकारी के साथ बदसलूकी की और बाद में खुद को ओएसडी का खास बताकर व एक एचएसएससी का कर्मी बताकर एक फोन से निलंबित करवाने की धमकी भी दे दी। जांच अधिकारी ने इसकी शिकायत इंद्री थाने में दर्ज करवा दी है।
सहायक उप-निरीक्षक प्रवेश कुमारी ने इंद्री थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह थाना इंद्री में बतौर अनुसंधानकर्ता तैनात है। 11 जुलाई को वह अपने कक्ष में मौजूद थीं। इसी दौरान एक परिवाद के केस में सागर व उसकी माता मंजीत कौर को थाने बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने आने से मना कर दिया। इस पर उसने फोन पर पूछा तो कहा कि उनके पास आज का समय नहीं है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और दोनों ने उससे बहस करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसकी टेबल पर रखी दरखास्त को उसके ऊपर फेंक दिया और गाली-ग्लौज करने लगे। वहीं उसे धक्का दे दिया।
एएसआई प्रवेश कुमारी ने बताया कि काफी शोर होने के बाद थाने का अन्य स्टाफ भी उसके कमरे में आ गया और दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे उसके साथ हाथापाई करते रहे। सागर ने कहा कि वह एचएसएससी में लगा है और तुम्हारे जैसे पुलिस वालों की नियुक्त करता है। एक फोन पर तुम्हें हटवा सकता है। वह ओएसडी का खास है।
विज्ञापन
सरकारी कार्य में बांधा डालने और जांच अधिकारी के साथ हाथापाई व बदसलूकी करने के मामले में दोनों मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी, इंद्री