फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   son in law fired bullets on father in law and brother in law

सांभली में दामाद ने ससुर व साले पर बरसाई गोलियां, घायले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
son in law fired bullets on father in law and brother in law
गांव सांभली में गुरुवार देर रात दामाद द्वारा ससुर व साले पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी का एक साला और चचेरा ससुर गोली लगने से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सांभली के पीड़ित पक्ष की लड़की की शादी गांव सिंघडा में आरोपी सुखविंद्र सिंह के साथ हुई थी। वह लड़की के साथ मारपीट करता था। जिसको लेकर पहले भी लड़की पक्ष ने थाने में शिकायत दी है। गुरुवार को भी सुखविंद्र ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। जिसकी सूचना उसने अपने मायके वालों को दे दी। इसके बाद दामाद और मायके वालों में फोन पर गाली-ग्लौच हुई तो आरोपी भड़क गया और देर रात करीब 12 बजे सांभली अपने ससुराल पहुंचकर साले जोगिंद्र व चाचा ससुर लखविंद्र सिंह पर फायरिंग कर दी। जिसमें दो गोली ससुर व एक साले को लगी। जिससे दोनों घायल हो गए। जिनको परिजनों ने करनाल ट्रामा सेंटर पहुंचाया। सीतामाई चौकी इंचार्ज सुनीता ने बताया कि उक्त मामले में दो लोगों को गोलियां लगी हैं। घायल जोगिंद्र के बेटे सुरेंद्र की शिकायत पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed