{"_id":"13d2cb65869bd534efeb955eab98d972","slug":"son-cook-scorched-mother-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते बेटे-बहू के साथ झुलसी मां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते बेटे-बहू के साथ झुलसी मां
करनाल
Updated Thu, 17 Apr 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खेड़ी शर्फअली में घर के अंदर खाना बनाते वक्त लगी आग से एक ही
विज्ञापन
परिवार के तीन लोग झुलस गए। घायलों को तुरंत नगर के सामान्य अस्पताल में
दाखिल करवाया गया जंहा से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर
कर दिया गया।
घायलों के परिजन पप्पू, हिशम व सरपंच जोगेंद्र सिंह अटवाल ने बताया कि शीशन व उसका परिवार खेत मजदूरी का काम करता है। वीरवार को खेत में ले जाने के लिए शीशन की मां शरबती खाना बनाने लगी तभी केरोसिन के तेल से भरा कंटेनर तेज हवा के चलते लुढ़क गया और शरबती आग की चपेट में आ गई।
उसको बचाने के लिए शीशन व उसकी पत्नी निशा आगे बढ़े तो आग ने उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते तीनों इसमें बुरी तरह से झुलस गए। चीख-चिल्लाहट सुनकर पड़ोसी घर में आए तो उन्होंने तीनों को आग की लपटों से बाहर निकाला।
सामान्य अस्पताल के चिकित्सक अमृतपाल ने बताया कि तीनों बुरी तरह से झुलसे हैं। शीशन की मां 95 प्रतिशत, शीशन 70 जबकि शीशन की पत्नी निशा तीस से 40 प्रतिशत तक जल चुकी है। तीनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। सहायक पुलिस निरीक्षक अजमेर सिंह ने बताया कि खेड़ी शर्फअली के एक घर में आग लगने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी और एहतियातन घायलों की बयान दर्ज करने के लिए पुलिस अस्पताल गई, लेकिन घायल बयान दर्ज करवाने की हालत में नहीं हैं।