फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   son and blood soaked father and cousin were were found at home

घर में ही था बेटा, खून से लथपथ मिले पिता और मौसेरा भाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
son and blood soaked father and cousin were were found at home
घोघड़ीपुर फ्लाईओवर के समीप आनंद विहार गली नंबर-2 में मौसा और साली के लड़के की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गयी। आशंका जतायी जा रही है कि हत्या की वारदात को पहले ही अंजाम दिया गया है। कारण कि दो दिनों से घर में कोई हलचल नहीं थी, जबकि इस दौरान मृतक का बेटा अंदर ही था। रविवार की सुबह घर से बाहर निकलकर उसने की पड़ोसियों को जानकारी दी। जब लोगों ने घर में झांका तो दोनों खून से लथपथ थे। सूचना पर पहुंची पुलिस बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार 55 वर्षीय जोगिंदर अपने बेटे 30 वर्षीय संजय के साथ आनंद विहार गली नंबर-2 में रहता था। एक सप्ताह पहले जोगिंदर की साली का लड़का अरुण-30 भी देहरादून से उनके साथ रहने के लिए आया था। पड़ोसियों का कहना है कि तीनों शराब पीने के आदी थे और अन्य लोगों का भी इनके घर आना जाना लगा रहता था, लेकिन पिछले दो दिनों से इनके घर में कोई हलचल नहीं हो रही थी। सिर्फ संजय ही घर के अंदर था। रविवार सुबह संजय घर से बाहर निकला और उसने कहा कि उसके पिता को चोट लगी है वो उठ नहीं रहे हैं। जब पड़ोसियों ने घर के अंदर झांका तो उनके होश उड़ गये। घर में खून देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर देखा तो जोगिंदर और उसकी साली का लड़का अरुण लहूलुहान अवस्था में कमरे के अंदर पड़े हुए थे। उनकी तेजधार हथियार से हत्या की हुई थी। अंदेशा लगाया जा रहा है कि हत्या एक दिन पहले ही की गयी है। डबल मर्डर की सूचना पर एसपी गंगाराम पूनिया भी मौके पर पहुंचे। साथ ही एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किये। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया और मृतक के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

आनंद विहार में एक घर के अंदर मौसा और उसकी साली के लड़के की हत्या कर दी गई है। मृतक का बेटा भी घर के अंदर ही था। फिलहाल मृतक के बेटे से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed