{"_id":"68587373c77eba6ad6057852","slug":"somil-won-gold-and-silver-medals-in-badminton-karnal-news-c-18-knl1008-675343-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बैडमिंटन में सोमिल ने जीता स्वर्ण और रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बैडमिंटन में सोमिल ने जीता स्वर्ण और रजत पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- परणिति ने अंडर-17 एकल स्पर्धा में जीता रजत पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ओपन जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में कर्ण नगरी के सोमिल कांबोज ने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। वहीं इसी प्रतियोगिता में करनाल की बेटी परणिति ने एकल स्पर्धा में रजत पदक जीता है।
यह ओपन टूर्नामेंट देहरादून में 21 व 22 जून को आयोजित हुआ। करनाल से इस प्रतियोगिता में सात खिलाड़ियों ने अपने-अपने आयु वर्ग में प्रतिभाग किया। सोमिल अंडर 13 के फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम रहे। सोमिल ने इस प्रतियोगिता में दो पदक झटके। वहीं परणिति ने अंडर 17 की एकल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।
सोमिल की उपलब्धियां
- लगातार तीन साल से बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिला चैंपियन का जीता खिताब।
- 2024 में बी-24 अकादमी में आयोजित अंतर राज्य प्रतियोगिता में स्वर्ण व रजत जीता।
- बैडमिंटन की राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है।