{"_id":"638d03fafed6cb2cc85bd5e5","slug":"some-foreign-forces-are-plotting-to-break-the-country-karnal-news-knl1296505142","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कुछ विदेशी ताकतें देश को तोड़ने की रच रहीं साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कुछ विदेशी ताकतें देश को तोड़ने की रच रहीं साजिश
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि कुछ विदेशी ताकतें देश को तोड़ने की साजिश रच रही हैं। वह कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रविवार को आयोजित डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज कुछ विदेशी ताकतें देश में जातियों को आपस में लड़वाना चाहती हैं, लेकिन भारतीय संविधान इतना मजबूत है कि कोई भी विदेशी ताकत इसका कुछ नहीं बिगाड़ सकतीं।
उन्होंने दलित समाज का आह्वान किया कि वे बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें, इसके लिए चाहे उन्हें अपनी सुविधाओं में कमी क्यों न करनी पड़े। उन्होंने कहा कि जितने भी दलित भाई-बहनों ने शिक्षा ग्रहण की वे तरक्की की ओर हैं।
बाबा साहब का साधारण जीवन अनुकरणीय
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब का साधारण जीवन सभी के लिए अनुकरणीय है। उनके आदर्शों पर चलकर अपने जीवन में परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने भारत में सामाजिक असमानता, जाति व्यवस्था को पूर्ण रुप से समाप्त करने में योगदान दिया। वो स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माता भी बने। मुझे खुशी है कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से हरियाणा विधान सभा के प्रवेश द्वार पर डॉ आंबेडकर की मूर्ति व संविधान की प्रति स्थापित करवाई गई है।
विज्ञापन
सांसद संजय भाटिया ने कहा कि भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर ने श्रमिकों के हितों की आवाज उठाई थी और आज प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी लड़ाई लड़ी और श्रम संबंधित कानूनों से मोदी ने डॉक्टर आंबेडकर के सपनों को पूरा किया है। बाबा साहब ने पिछड़े वर्गों के लोगों को न्याय, समानता और अधिकार दिलाने के लिए अपने जीवन को देश के प्रति समर्पित कर दिया।
मुख्य वक्ता चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा के पूर्व वाइस चांसलर प्रो. डॉ. विजय कायत ने कहा कि बाबा साहब एक न्यायविद, समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ थे। आंबेडकर एक मिशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ सौदा ने कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा को बहुत महत्वपूर्ण माना है। शिक्षित समाज में ही सदैव नैतिक सामाजिक मूल्यों की स्थापना होती है। मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर जगमोहन आनंद, जयराज बिड़लान, डॉ. रामपाल, डॉ. सरिता, डॉ. सुरेंद्र नागिया, प्रो. विजय, डॉ. सुशील, मनोज परोचा, महेंद्र चनालिया, भूपेंद्र सिंह, भाजपा नेता ईलम सिंह आदि शामिल रहे।