{"_id":"683774e21d124d1c200a9564","slug":"sold-stolen-goods-to-a-junk-dealer-karnal-news-c-18-knl1008-657454-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चोरी का माल कबाड़ी को बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चोरी का माल कबाड़ी को बेचा
Thu, 29 May 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 29 May 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
निसिंग। औंगद गांव में खेतों से तार व स्टार्ट चोरी कर कबाड़ी को बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किसान सतीश निवासी औंगद ने पुलिस को बताया कि उसने गांव में एक वर्ष के लिए ठेके पर जमीन ली है। वह बुधवार की सुबह पांच बजे जब वह अपने खेत में गया, तो उसे सबर्सिबल मोटर की केबल करीब 80 फुट सहित वेन टैक्स का स्टार्टर नहीं मिला। अपने स्तर पर पड़ताल करने पर पता चला कि केवल व स्टार्टर की चोरी करके गांव के ही दो लोगों ने कबाडी को बेच दिया है। संवाद
विज्ञापन