फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   So far, 8.48 lakh Ayushman-Chirayu cards have been issued in the district.

Karnal News: जिले में अब तक 8.48 लाख आयुष्मान-चिरायु कार्ड जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
So far, 8.48 lakh Ayushman-Chirayu cards have been issued in the district.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले में आयुष्मान भारत और चिरायु हरियाणा योजना के तहत अब तक 8 लाख 48 हजार 331 कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इनमें 3,46,331 आयुष्मान कार्ड और 5,02,000 चिरायु कार्ड शामिल हैं। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि शेष पात्र परिवारों को भी जल्द योजना से जोड़ा जाए।

लघु सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त उत्तम सिंह ने स्पष्ट किया कि 1 लाख 80 हजार रुपये तक वार्षिक वेरीफाइड आय वाले परिवार स्वत: योजना के पात्र हैं। ऐसे परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का कैशलेस और पेपरलेस इलाज पैनल अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन


वहीं 1.80 लाख से 3 लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवार मात्र 1600 रुपये वार्षिक प्रीमियम जमा कर योजना से जुड़ सकते हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गांव-वार पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर अभियान चलाया जाए। आशा वर्कर्स को घर-घर संपर्क करने और पंचायत विभाग को मुनादी के माध्यम से प्रचार तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में नए कार्ड बनाए जा रहे हैं। प्रशासन का जोर इस बात पर है कि कोई भी पात्र परिवार आर्थिक कारणों से इलाज से वंचित न रहे। नागरिक मोबाइल ऐप और अटल सेवा केंद्र के माध्यम से भी अपना कार्ड बनवा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed