फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Snatched money by attacking with a knife

चाकू से हमला कर छीने रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Snatched money by attacking with a knife
करनाल। मधुबन पुलिस अकादमी के सामने रात के समय दो युवकों ने चाकू से हमला कर ढाबे पर काम करने वाले एक व्यक्ति से उसका मोबाइल व 140 रुपये छीन लिए। मधुबन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मधुबन अकादमी के पानीपत गेट के सामने भोजनालय पर कार्य करने वाले गौतम ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तराखंड के गांव बीस क्वाटर का रहने वाला है। 13 अगस्त को वह पानीपत गेट मधुबन पर लगी गार्द को खाना देने गया था। जब ढाबे से खाना लेकर चला तो रात करीब 8.45 बजे उसके पीछे दो युवक आए। उन्होंने उसे धक्का देकर गिरा दिया और एक युवक ने चाकू निकालकर वार किया। इस दौरान उसने उसका हाथ पकड़ लिया। फिर दूसरे युवक ने टांग पर चाकू से वार किया और जेब से 140 रुपये व मोबाइल ले लिया। कुछ दूरी पर उनका तीसरा साथी बाइक लेकर खड़ा था। वे पानीपत की तरफ भाग गए। ढाबा मालिक सतपाल उसे इलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed