फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Snatch fearlessly, chain snatched from two women and person

Karnal News: झपटमार बेखौफ, दो महिलाओं और व्यक्ति से छीनी चेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Snatch fearlessly, chain snatched from two women and person
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। वे दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे मगर पुलिस इन्हें पकड़ने में लाचार नजर आ रही है। शनिवार को बाइक सवार झपटमारों ने करीब एक घंटे के अंदर तीन झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया। मुगल कैनाल के पास टहल रही सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी की पत्नी से जहां चेन छीन ली वहीं, मंदिर में पूजा के लिए निकली विकास नगर की महिला से गली में ही चेन और लॉकेट झपट लिया। इसके अलावा घोघड़ी पुर पुल पर टहलने गए एक् व्यक्ति से बाइक सवार बदमाश चेन छीनकर फरार हो गए। इस दौरान आधी चेन टूटकर गले में ही रह गई।
पुलिस शहर में सख्त पहरा होेने का दावा कर रही है मगर चोरी और लूट की वारदातों के साथ-साथ एक ही दिन में तीन झपटमारी की वारदात कर अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। जबकि कई जगह नाकों पर पुलिस का सख्त पहरा रहता है। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं, हालांकि बदमाशों का अभी तक सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन


सीसीटीवी में हुए कैद
मुगल कैनाल के पास घटना को अंजाम देते समय बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए। एक सफेद रंग की स्पोर्ट्स बाइक पर बदमाश सवार होकर आए और चेन झपटकर भाग गए। पुलिस बदमाशों का हुलिया पहचान कर उनकी धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-1
करनाल निवासी शैलेंद्र मान ने बताया कि वह सुबह करीब पौने आठ बजे टहलने के लिए निकले थे। जैसे ही वह घोघड़ी पुर ओवर ब्रिज के पास पहुंचे बाइक सवार बदमाश तेज रफ्तार से आए और उसके गले से चेन झपट ली। इस दौरान उसके गले में आधी चेन रह गई। आधी चेन झपटमार लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

केस-2
फूसगढ़ रोड स्थित विकास नगर निवासी सुदेश चौधरी ने बताया कि वह सुबह सवा आठ बजे घर से सेक्टर-6 शिव मंदिर में पूजा करने के लिए निकली थी। गली में जाते समय बाइक सवार दो युवक आए और बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके गले से चेन और लॉकेट छीन ली और फरार हो गए। सोने की चेन और लॉकेट करीब दो तोले की थी। आरोपियों ने नीले रंग की जींस और काले रंग की कमीज पहनी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मामला दर्ज कराया है।


------------
केस-3
लाभ सिंह कॉलोनी निवासी रिटायर्ड पुलिस कर्मी की पत्नी सुधा ने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े आठ बजे मुगल कनाल के पास टहलने के लिए गई थी, पति कहीं फोन पर बात करने लगे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश आए और उसके गले से चेन खींचकर भाग निकले। महिला ने बताया कि उसने काफी शोर मचाया मगर बदमाश तब तक काफी दूर जा चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed