{"_id":"6a6d09b4664178e970055a94","slug":"smuggler-arrested-with-10220-kg-of-poppy-husk-karnal-news-c-338-1-kn11013-132525-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 10.220 किलो चूरापोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 10.220 किलो चूरापोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार
Sat, 01 Aug 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
करनाल। असंध के बिलाैना गांव के पास से पुलिस की सीआईए असंध टीम ने बिलोना निवासी काबल सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 किलो 220 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ है। सीआईए असंध के जांच अधिकारी दलशेर सिंह ने बताया कि टीम को शुक्रवार देर शाम गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में चूरापोस्त लेकर क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रकबा बिलोना में घेराबंदी कर कार्रवाई की और एक संदिग्ध को काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना असंध में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जाएगी। संवाद
विज्ञापन