फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   smog, struck 50 vehicles, dead woman, 70 injures

स्मॉग ः 50 से अधिक वाहन भिड़े, महिला की मौत, 70 से जयादा लोग घायल

Sun, 06 Nov 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल Updated Sun, 06 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
smog, struck 50 vehicles, dead woman, 70 injures
हादसे में दुरघ्ट‍नाग्रस्‍तत कार - फोटो : amar ujala
स्मॉग के कारण जीटी रोड पर शनिवार सुबह 50 से भी ज्यादा वाहन आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए। स्मॉग के कारण कर्ण लेक पर आठ वाहनों की भिड़ंत में दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे फगवाड़ा के एक परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि नई अनाज मंडी के सामने वाहनों की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई और उसके परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


जीटी रोड पर रविवार को हुए अलग-अलग हादसों में 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज शहर के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। सिटी थाना पुलिस ने हादसे में मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। रविवार को इंग्लैंड रवाना होने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर जा रहे एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। गाड़ी के ड्राइवर प्रदीप ने बताया कि वह फगवाड़ा पंजाब के बंटी (37), उसकी पत्नी अंजना, साली सांझी सिंगला और बेटी वीना को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने जा रहा था। जीटी रोड पर स्मॉग होने के कारण कर्ण लेक के पास उनकी गाड़ी एक कैंटर से टकरा गई। इससे एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल बंटी ने बताया कि वह इंग्लैंड में रहते हैं। दिवाली मनाने के लिए अपने परिवार के पास फगवाड़ा आए थे। 
विज्ञापन


वहीं दूसरे हादसे में घायल चिराग वासी 334 वार्ड पांच मॉडल कॉलोनी यमुनानगर ने बताया कि सुबह जीटी रोड पर हुए स्मॉग और कोहरे के कारण उनकी गाड़ी ट्रक में टकरा गई। इससे उसकी चाची पंकज बाला (48) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चिराग ने बताया कि रविवार सुबह उसकी चाची मधुविला, उसकी पत्नी रितु (33), उसकी बेटी बानी (6) और नव्या (2) व उसकी बुआ का लडक़ा मिलन एक गाड़ी में सवार होकर यमुनानगर से दिल्ली एक सगाई समारोह में जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी नई अनाज मंडी के सामने फ्लाईओवर पर पहुंची तो सुबह छाए स्मॉग के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रक में टकरा गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा हादसा एक टैंपो चालक द्वारा हरियाणा रोडवेज की बस को टक्कर मारने से हुआ। हादसे में घायल संदीप वासी पानीपत ने बताया कि वह रोडवेज की करनाल डिपो की बस में बैठकर करनाल आ रहा था। जैसे ही बस जीटी रोड स्थित मदनपुर गांव के पास पहुंची तो अचानक एक टैंपो चालक ने बस को टक्कर मार दी। इससे बस का भी संतुलन बिगड़ गया और बस एक कार से टकरा गई। इससे बस में बैठे लगभग सात आठ लोगों को चोटें आई है। संदीप ने बताया कि हादसे में उसे सिर पर चोट लगने से वह बेहोश हो गया था। उसे लगभग बीस मिनट बाद होश आया है। स्मॉग के कारण जीटी रोड पर एक के बाद एक गाड़ियां भिड़ने लगी। इससे दर्जन से भी ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकालकर आसपास के अस्पतालों में भेजा। पुलिस जांच अधिकारी मंजूर अली ने बताया कि स्मॉग के कारण जीटी रोड पर 50 से भी ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसमें एक महिला की मौत हो गई। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 

बाइक सवार ने मारी कार में टक्कर, युवक गंभीर
जीटी रोड पर नीलकंठ ढाबे के पास स्मॉग के कारण बाइक सवार ने एक कार में टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सेक्टर-9 वासी राकेश कुमार ने बताया कि उसकी बुआ का लड़का गुलशन (22) वासी हरी सिंह कॉलोनी, पानीपत सुबह गांव टपराना से अपने घर पानीपत जा रहा था। फॉग के कारण अचानक उसकी बाइक नीलकंठ ढाबे से निकल रही एक कार से टकरा गई। इससे वह और उसका साथी संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों का इलाज कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। 


हादसे से यातायात रहा प्रभावित
जीटी रोड पर एक के बाद टकराए लगभग पचास वाहनों के दुर्घनाग्रस्त हो जाने के कारण दोपहर तक यातायात प्रभावित रहा। जीटी रोड पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई। पुलिस क्रेन की सहायता से गाड़ियों को जीटी रोड से हटाया गया। पुलिस की बड़ी मशक्कत और गाड़ियों को हटाने के बाद दोपहर को ही यातायात सुचारू रूप से चालू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed