फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   smartphone stealing sleep from eyes

Karnal News: आंखों से नींद चुरा रहा स्मार्टफोन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
smartphone stealing sleep from eyes
करनाल। स्मार्टफोन बच्चों और युवाओं की आंखों से नींद चुरा रहा है। इसका पता तब चलता है हम अवसाद की चपेट में आते हैं। यह हकीकत बयां कर रहा है जिला सिविल अस्पताल की मनोरोग विशेषज्ञ की ओपीडी में आ रहे बच्चे और युवा बता रहे है। मनोरोग ओपीडी में रोजाना 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे है। इनमें 70 से अधिक मरीज समय से नींद नहीं आने की परेशानी से पीड़ित हैं। इन 70 में से 40 मरीज 20 से 40 वर्ष के हैं।
विज्ञापन




सिविल अस्पताल की मनोरोग ओपीडी की क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट संतोष ने बताया कि आज हर तीसरे आदमी को नींद नहीं आने की समस्या हो रही है और अनियमित नींद के कारण ही अवसाद में जा रहे हैं। शरीर को भरपूर नींद नहीं मिल रही तो याददाश्त कमजोर होगी, सिरदर्द की समस्या बढ़ेगी, अवसाद होगा। उन्होंने बताया कि नींद की कमी के कई कारण हो सकते है जैसे स्क्रीन पर अत्यधिक समय बीताना, निजी और सोशल लाइफ में समस्या होना भी अधूरी नींद की समस्या पैदा कर सकती है, लेकिन नींद न आने की समस्या यह एकदम नहीं होगी, बल्कि एक से अधिक सप्ताह बीतने के बाद सामने आने लगेगी।
विज्ञापन



इसलिए मनाया जाता है विश्व निंद्रा दिवस
क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट संतोष ने बताया कि हर साल लोगों के बीच नींद के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए भी विश्व निंद्रा दिवस को मनाया जाता है। अक्सर देखा गया है कि इंसान आधुनिक जीवन के दौड़-भाग के बीच नींद से समझौता कर लेता है। जिससे उसे काफी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस बार नींद सेहत के लिए जरूरी है की थीम में पर विश्व निंद्रा दिवस मनाया जा रहा है। क्योंकि एक स्वस्थ व्यक्ति को छह से आठ घंटे की नींद लेनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधूरी नींद से होने वाले नुकसान
कम्यूनिटी नर्स पूजा ने बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति को छह से आठ घंटे की नींद लेनी जरूरी होती है। अगर शरीर को पूरी नींद नहीं मिल रही है तो शरीर तनाव, गुस्सा, डिप्रेशन, दिल की सेहत पर बुरा असर, इम्यून सिस्टम कमजोर, महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर, निर्णय लेने की क्षमता कमजोर होने सहित अन्य समस्याएं होती है।



अच्छी नींद लेने के लिए ये करें
कम्यूनिटी नर्स प्रियंका ने बताया कि सोने और जागने का समय निर्धारित करें, माहौल ऐसा बनाए जिसमे आपको आसानी से नींद आ जाए, आरामदायक बिस्तर पर सोएं, नियमित व्यायाम करे, कैफीन वाली चीजों को कम लें, धूम्रपान न करें, जरूरत से ज्यादा खाना न खाएं और सोने से पहले रिलेक्स करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed