फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Smart Day Care Center will take care of your children of employed people

नौकरी पेशा लोगों के बच्चों की देखभाल करेगा स्मार्ट डे केयर सेंटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Smart Day Care Center will take care of your children of employed people
सोनाली शर्मा
विज्ञापन

करनाल। अब नौकरी पेशा लोगों को अपने छोटे बच्चों की देखभाल के लिए आया रखने और क्रैच में पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से छह माह से छह साल तक के बच्चों की देखभाल के लिए न्यायपुरी स्थित बाल भवन में वर्ल्ड क्लास स्मार्ट डे केयर सेंटर की शुरुआत की जा रही है। स्मार्ट डे केयर सेंटर में करीब 100 बच्चों को रखा जा सकेगा।
इस केंद्र में बच्चों के खाने, नहाने, खेलने और सोने तक की सुविधाएं होंगी। ऐसे में अभिभावक निश्चिंत होकर अपने बच्चों को यहां छोड़कर नौकरी पर जा सकते हैं। बच्चों के देखभाल की जिम्मेदारी यहां के कर्मचारियों की होगी।
विज्ञापन

इस केयर सेंटर के लिए भवन का निर्माण किया जा रहा है जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है। जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने बताया कि भवन निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। अगले तीन माह में सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

शीशे से बनेगी इमारत
केंद्र की पूरी इमारत शीशे से बनेगी। इसके लिए बाल भवन के बाहर बने प्ले स्टेशन के साथ की 5760 वर्ग फीट भूमि पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त धूप आदि के लिए शीशे की इमारत बनाई जा रही है। भवन में अंदर की ओर हर जगह पर्दे लगेंगे ताकि जरूरत के हिसाब से रोशनी आ सके और बच्चे बाहर के दृश्यों का आनंद भी ले सकेंगे।
अभिभावक मोबाइल से रख सकेंगे नजर
इस केंद्र के हर कमरे में सीसीटीवी लगेंगे जो कि अभिभावकों के मोबाइल से जुड़े होंगे। अभिभावक किसी भी समय मोबाइल के माध्यम से अपने बच्चों पर नजर रख सकते हैं। यहां सोने, खाने, नहाने, पढ़ने और खेलने के लिए अलग-अलग कमरे होंगे। दो साल तक के बच्चों के सोने के लिए झूले और अन्य के लिए बेड की व्यवस्था होगी। बच्चों के खाने-पीने का ध्यान रखने के लिए हर दिन का विशेष डायट प्लान बनेगा। खेल कक्ष में स्मार्ट बोर्ड होगा जिससे उन्हें पढ़ाया जाएगा। हर कक्ष के लिए अलग कर्मचारी होगा।

भवन निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। लगभग आधे भवन की इमारत तैयार भी हो चुकी है। अगले तीन-चार माह में सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा और अभिभावक बच्चों को यहां भेज सकेंगे।
-विश्वास मलिक, जिला बाल कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed