फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   smart city, karnal smart city,Prepare proposed Smart City, karnal

स्मार्ट सिटी का प्रपोजल तैयार, आज दिल्ली जाएंगी आयुक्त

Wed, 29 Jun 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Wed, 29 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
smart city, karnal smart city,Prepare proposed Smart City, karnal
स्मार्ट सिटी की परीक्षा-2 - फोटो : अमर उजाला

दानवीर कर्ण की नगरी करनाल एक बार फिर से स्मार्ट सिटी की परीक्षा-2 के लिए तैयार है। पहले से ज्यादा मजबूती और तैयारी के साथ। इस बार करनाल का दावा पहले से ज्यादा मजबूत है। मंगलवार को नगर निगम ने पूरा प्रपोजल तैयार कर लिया है। सोमवार देर रात तक आयुक्त सुमेधा कटारिया और उनकी टीम के सदस्य प्रोजेक्ट को फाइनल टच देने में लगे रहे। आयुक्त और मेयर बुधवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगी और 30 जून को प्रोजेक्ट केंद्र सरकार के पास जमा कराया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि इस बार निगम ने केपीएनजी संस्था को अपने साथ बतौर कंसलटेंट रखा है, यह वह एजेंसी है तो दिल्ली के साथ काम कर चुकी है और दिल्ली का नाम पहली लिस्ट में ही शामिल हो गया है। वहीं, पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए भी यह संस्था कंसलटेंसी का काम कर रही है। इसके अलावा इस बार शहर के लोगों ने भी जमकर इस प्रपोजल में भागीदारी की है। करीब 1149 एकड़ के लिए बने इस प्रोजेक्ट पर 2004 करोड़ रुपये लागत किए जाने हैं।
विज्ञापन


सोमवार को रात दो बजे तक निगम की आयुक्त सुमेधा कटारिया व कंसलटेंसी टीम के अलावा निगम के कर्मचारियों ने प्रोजेक्ट को फाइनल टच दिया। इस दौरान इंडियन सेंटर फॉर सोशल ट्रांसफोरमेशन के फाउंडर राजा सीवान और रिटायर्ड चीफ विजिलेंस आफिसर श्री कुमार ने भी अपने सुझाव दिए। निगम आयुक्त सुमेधा कटारिया ने बताया कि प्रपोजल तैयार है। बुधवार सुबह वे यहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और गुरुवार को यूनियन मिनिस्ट्री आफ अर्बन डेवलपमेंट में अपना प्रपोजल जमा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


54 शहर हैं प्रतिस्पर्धा में
स्मार्ट सिटी के लिए दूसरी परीक्षा 54 शहरों के बीच में है। स्मार्ट सिटी के लिए देश के 97 शहरों का चयन किया गया था, इनमें से पहली परीक्षा में 20 और फास्ट ट्रैक परीक्षा में 13 शहरों का चयन हो चुका है। कुल 33 शहर स्मार्ट सिटी की सूची में आ चुके हैं, अब 54 शहरों के बीच प्रतियोगिता होगी, जिनमें से 27 शहरों का चुना जाना है। आयुक्त सुमेधा कटारिया ने बताया कि प्रोजेक्ट तैयार है और बुधवार को उसकी प्रिंटिग और बाइंडिंग कराई जाएगी, ताकि उसका लुक अच्छा लगे।

पहले और नए प्रोजेक्ट में यह अंतर
पहली परीक्षा और इस बार की परीक्षा की तैयारी में काफी अंतर है। बता दें कि पहली बार निगम ने 829 एकड़ का प्रोजेक्ट तैयार किया था। इसके साथ ही 60 हजार की जनसंख्या को इसमें शामिल किया गया था। इस बार कुल प्रोजेक्ट 1149 एकड़ के लिए 2004 करोड़ रुपये का बजट है। इस प्रपोजल के तहत 71943 लोगों (20 प्रतिशत) को शामिल किया है।

वर्जन
शहर के लोगों के सुझाव और तालमेल से स्मार्ट सिटी का प्रपोजल तैयार किया गया है। इस बार का प्रोजेक्ट पहले से बहुत मजबूत है और तकनीकी रूप से बेहतर है। गुरुवार को दिल्ली में यह प्रोजेक्ट सौैंपा जाएगा। हमें उम्मीद है कि नगर निगम के अधिकारियों व शहर वासियों की दुआओं से शहर जरूर स्मार्ट सिटी की प्रतियोगिता में न केवल पास होगा, बल्कि अव्वल रहेगा।
रेणु बाला गुप्ता, मेयर।

प्रपोजल जमीनी और व्यवहारिक : सीएम  
स्मार्ट सिटी की चैलेंज टू परीक्षा के लिए सीएम मनोहर लाल और सांसद अश्विनी चोपड़ा ने नगर निगम की टीम को शुभकामनाएं दी हैं। चंडीगढ़ से भेजे शुभकामना संदेश में सीएम ने नगर निगम की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। मंगलवार को आए शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने लिखा है कि नगर निगम के प्रयासों को देखकर वे प्रसन्न हैं। करनाल जिस तरह से स्मार्ट सिटी की ओर बढ़ रहा है, वह तारीफ के काबिल है।

कहा कि, लोगों के सुझावों से नगर निगम ने जो प्रपोजल बनाया है वह जमीनी और व्यवहारिक है। पूरी उम्मीद है कि नगर निगम आयुक्त और उनकी टीम के प्रयास रंग लाएंगे। करनाल के सुधार में प्रदेश सरकार पूरा सहयोग करेगी। सांसद ने अपने बधाई संदेश में कहा कि करनाल युवाओं का शहर है। नगर निगम ने लोगों के सहयोग से हर आयु वर्ग को ध्यान में रखकर बेहतर प्रपोजल बनाया है। उन्होंने स्मार्ट सिटी मुहिम में जुटी टीम की सफलता की कामना की। आशा जताई कि आने वाले दिनों में करनाल को स्मार्ट शहर बनाने में सरकार कामयाब होगी।


मेयर रेणु बाला गुप्ता और नगर निगम की आयुक्त सुमेधा कटारिया ने हौसला बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री, सांसद का आभार व्यक्त किया है। आयुक्त ने बताया कि 29 जून को दिल्ली में नीदरलैंड के अंबेसडर से अमेस्टेडम सिटी काउंसिल के सहयोग को लेकर बैठक होगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने व्यवहारिक प्रपोजल तैयार किया है। इस बार वह जरूर सफल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed