फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Slip of books, no name of the school in the bill

Karnal News: किताबों की पर्ची, बिल में स्कूल का नाम नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Slip of books, no name of the school in the bill
गगन तलवार
विज्ञापन


करनाल। निजी प्रकाशकों की किताबें लगवाकर संस्थान में ही बिक्री कराते न पकड़े जाएं, इसलिए स्कूल संचालकों ने नया रास्ता निकाला है। वे विद्यार्थियों और अभिभावकों को कक्षा में लगवाई जाने वाली किताबों की पर्ची दे रहे हैं। साथ ही मौखिक तौर पर बताया जा रहा है कि ये किताबें उन्हें कहां से मिलेंगी। इधर, बुक सेलर पर्ची लेते ही पहले से तैयार सेट अभिभावकों को थमा देता है और जो बिल दिया जा रहा है, उस पर न तो दुकान का नाम है और न ही स्कूल का।

अमर उजाला की टीम ने मंगलवार को शहर में कई स्कूलों व बुक विक्रेताओं का दौरा किया तो उनका इस तरह से किताबें बेचने का खेल दिखाई दिया। हाईवे पार के स्कूलों ने तो स्कूल परिसर से कुछ दूरी पर ही किताबों की बिक्री का टैंट लगवाया है। जबकि शहर के निजी स्कूलों ने एक दुकान निर्धारित की है, जहां से सभी कक्षाओं की किताबें मिल रही हैं।
विज्ञापन

दयाल सिंह कॉलोनी की एक दुकान के पास केवल चार स्कूलों की किताबों की बिक्री हो रही है। यहां भी मुख्य काउंटर पर बैठा व्यक्ति ग्राहक से स्कूल का नाम पूछने के बाद या तो अंदर काउंटर पर भेजता है या फिर पीछे के गोदाम में। जहां से तैयार सेट उपभोक्ताओं को दिया रहा है। अभिभावकों से मिले बिल के अनुसार, मिलीभगत के बाद सबसे सस्ता नर्सरी का सेट 1300 रुपये का और पांचवीं का सेट 4620 रुपये में छूट देने के बाद दिया जा रहा है। 10 से 14 किताबों के इन सेट में एक भी किताब एनसीईआरटी की नहीं है। वहीं नोट बुक का सेट अलग से इन्हीं दुकानों पर बेचा जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


नया शिक्षा सत्र शुरू हुए अभी चार दिन ही हुए हैं। इधर स्कूलों की ओर से विद्यार्थियों को इसी सप्ताह में हर हाल में किताबें लेने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। बाकायदा अभिभावकों को व्हाट्सएप के माध्यम से सूचित भी किया जा रहा है। इसके पीछे दावा यह किया जा रहा है कि सोमवार से उन्हें पढ़ाई रेगुलर करनी है पर बुक विक्रेताओं की ओर से स्कूलों संचालकों से शीघ्र स्टॉक निकलवाने का आग्रह किया गया है। ऐसे में जो विद्यार्थी तय समय तक किताबें नहीं लेंगे, उन्हें कक्षाओं में न बैठाने का भी डर दिया जा रहा है।



शिक्षा विभाग के अधिकारी रैंडम जांच करें

अभिभावक एकता संघ के प्रधान दिनेश नरुला और एडवोकेट संदीप राणा का कहना है कि शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को नोटिस देकर किताबों की जानकारी मांगी गई है। ऐसे स्कूल अपनी चोरी नहीं बताएंगे। अच्छा यह होगा कि शिक्षा अधिकारी रैंडम विद्यार्थियों के बैग और स्कूलों की जांच करें तो पता चल जाएगा किसने कितनी निजी प्रकाशकों की किताबें लगवाई हैं। प्रकाशकों और स्कूलों में मोटा कमीशन तय है, आधे से ज्यादा किताबें बिक भी चुकी हैं।




इस कक्षा की किताबों के सेट का यह है रेट

कक्षा
रेट

नर्सरी
1300

एलकेजी
2000

यूकेजी
2600

पहली
4350

दूसरी
4500

तीसरी
3753

चौथी
3850

पांचवीं
4620



वर्जन

नोटिस देकर स्कूलों से जानकारी मांगी है। यदि किसी कक्षा में सभी किताबें निजी प्रकाशकों की लगी हैं तो अभिभावक व्यक्तिगत रूप से हमें शिकायत दें, हम कार्रवाई करेंगे। केवल एनसीईआरटी या संबंधित बोर्ड द्वारा निर्धारित किताबें ही विद्यार्थियों को लगवाई जा सकती हैं। - राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed