फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Skeleton found in burnt Bitode, FSL report will reveal the secret

करनाल: जले बिटोड़े में मिला कंकाल, एफएसएल रिपोर्ट खोलेगी रहस्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
Skeleton found in burnt Bitode, FSL report will reveal the secret
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कैमला के खेत में जले हुए बिटोड़े में कंकाल मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। वहीं, एफएसएल की टीम ने हड्डियों को राख से निकालकर जांच के लिए मधुबन लैब में भेज दिया। बताया जाता है कि बिटोड़े में मध्यरात्रि के बाद आग लगाई गई। जिससे पुलिस का शक गहरा गया है। यह मानव कंकाल है या पशु का या मानव कंकाल है तो पुरुष का है या महिला की, यह एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा, लेकिन पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार गांव कैमला के खेत में रविवार की रात करीब दो बजे किसी ने बिटोड़े में अचानक आग लगा दी। सुनसान इलाका होने के कारण रात को तो किसी ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन सुबह 10 बजे जब लोग उस तरफ आए तो जले हुए बिटोड़े की राख में कंकाल दिखाई दिया। कंकाल होने की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची घरौंडा थाना पुलिस ने राख में हड्डियों को देखा और पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पहली नजर में ये मानव कंकाल ही लग रहा था, लेकिन स्पष्ट रूप से पहचानना मुश्किल था। सीआईए-2 व एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। एफएसएल की टीम ने कंकाल के कुछ नमूने लेकर जांच के लिए मधुबन स्थित फॉरेंसिंक लैब में भेजे हैं। घरौंडा थाना एसएचओ का दीपक कुमार ने बताया कि गांव कैमला में खेतों में लगे बिटोड़े से एक कंकाल मिला है। कंकाल कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कंकाल के सैंपल लैब में जांच के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिरकार कंकाल किसका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, खेत मालिक मुकेश कुमार ने बताया कि जब वह खेतों में गया तो वहां पर बिटोड़ा जल चुका था। उसने मौके पर जाकर देखा तो राख में कुछ हड्डियां दिखाई दी। जिनको देखकर वह हैरत में पड़ गया। किसान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बताया कि जिस बिटोड़े में कंकाल मिला है। उसके पास ही दूसरा बिटोड़ा भी जला था।

डीएनए टेस्ट करा सकती है पुलिस, हत्या कर शव जलाने का शक
मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस डीएनए टेस्ट भी करवा सकती है। ताकि यह पता चल सके कि कंकाल किसका है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल सैंपल को फॉरेंसिंक जांच के लिए भेजा है। लेकिन संभावना ये जताई जा रही है कि यदि मानव कंकाल निकला तो निश्चित तौर पर ये किसी की हत्या कर उसके शव को जलाने या जिंदा जलाने जैसा मामला हो सकता है। हालांकि ये एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही तय हो सकेगा।


- कैमला गांव में जले बिटोड़े में जो हड्डियां मिली हैं, वह मानव की हैं या पशु की अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसकी जांच के लिए सैंपल एफएसएल को भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed