{"_id":"68e95d010e5109473e01a387","slug":"skaters-from-the-district-won-15-medals-in-roller-skating-karnal-news-c-18-knl1008-756412-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जिले के स्केटर्स ने रोलर स्केटिंग में जीते 15 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जिले के स्केटर्स ने रोलर स्केटिंग में जीते 15 पदक
Sat, 11 Oct 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाण शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित एसजीएफआई स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में करनाल के स्केटर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं गुरुग्राम में आयोजित क्लब लेवल हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में भी स्केटर्स ने कई पदक जीते। दोनों प्रतियोगिताओं में जिले के स्केटर्स ने कुल 15 मेडल जीते। इनमें तीन स्वर्ण, छह रजत और छह कांस्य पदक शामिल हैं।
स्केटिंग कोच संजय गोयल व पंकज बत्तरा ने बताया कि एसजीएफआई स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन रोहतक में किया गया था। क्लब लेवल हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन 6-7 अक्तूबर को गुरुग्राम में हुआ था। एसजीएफआई स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप की क्वार्ड रेस में लड़कियों के अंडर-19 आयु वर्ग में साविका शर्मा ने एक रजत व एक कांस्य पदक जीता। अंडर-17 आयु वर्ग में रिषिका रॉय ने दो रजत, हेजल ने एक रजत व एक कांस्य, अंडर-14 आयु वर्ग में तवलीन ने एक कांस्य पदक जीता। इनलाइन रेस में अंडर-17 आयु वर्ग में नवरूप चौहान ने एक स्वर्ण पदक जीता। जिला स्केटिंग संघ के सचिव जजपाल सिंह व करनाल स्टेडियम में नवनियुक्त स्केटिंग कोच हरप्रीत सिंह ने स्केटर्स की शानदार सफलता पर बधाई दी।
प्रतियोगिता के परिणाम
- इनलाइन रेस में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सिमरण गुप्ता ने दो स्वर्ण पदक जीते।
- लड़कों में 12 से 15 वष् आयु वर्ग में वंश जाखड़ ने कांस्य पदक जीता।
- 8 से 10 आयु वर्ग में अदविक ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता।
- क्वार्ड रेस में 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग में हेजल ने एक रजत एक कांस्य पदक जीता।