फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sixth Semester 18, Fourth Semester Exams From May 29

Karnal News: छठे सेमेस्टर की 18, चौथे की परीक्षाएं 29 मई से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Sixth Semester 18, Fourth Semester Exams From May 29
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक सेमेस्टर परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। इस बार परीक्षाएं मई माह के तीसरे या अंतिम सप्ताह में शुरू होंगी। डेटशीट के अनुसार यूजी छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 मई, चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 मई और द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 मई से शुरू होंगी।

विश्वविद्यालय की ओर से डेटशीट जारी होते ही कॉलेज प्रबंधक और विद्यार्थी तैयारियों में जुट गए हैं। इन परीक्षाओं में जिले के 14 कॉलेजों के करीब 27 हजार विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। इन सभी परीक्षाओं में संबंधित केंद्रों व संस्थानों में ऑब्जर्वर व केंद्र अधीक्षक की नियुक्ति की जाएगी। जिसके लिए परीक्षाओं की डेटशीट संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों को भेजी जा चुकी है। केयू परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि केयू से संबंधित महाविद्यालयों की यूजी सेमेस्टर परीक्षाओं का शेड्यूल भेज दिया गया है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए डेटशीट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन




पीजी की परीक्षाएं दो जून से

विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, पीजी यानी पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों की परीक्षाएं जून माह में होंगी। दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं दो जून से शुरू होंगी। करनाल के सात कॉलेजों में पीजी कोर्स भी चल रहे हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस बार गर्मी की छुट्टियों के समय में भी बदलाव किया गया है। परीक्षाएं देरी तक चलेंगी। ऐसे में 16 जून से होने वाली गर्मी की छुट्टियां इस बार 25 जून से शुरू होकर 31 जुलाई तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन कोर्स की होंगी परीक्षाएं

यूजी परीक्षाओं में बीए (जनरल) व ऑनर्स (सब्सिडरी) छठे सेमेस्टर, बीएससी छठे सेमेस्टर, बीए (जनरल) व ऑनर्स (सब्सिडरी) चौथे सेमेस्टर, बीएससी चौथे सेमेस्टर, बीए (जनरल) व ऑनर्स (सब्सिडरी) द्वितीय सेमेस्टर, बीएससी द्वितीय सेमेस्टर, बीए ऑनर्स व बीएससी ऑनर्स (मुख्य पेपर) छठे सेमेस्टर, बीए ऑनर्स चौथे सेमेस्टर (मुख्य पेपर), बीए ऑनर्स द्वितीय सेमेस्टर (मुख्य पेपर), बीकॉम (जनरल, ऑनर्स एवं वोकेशनल) द्वितीय, चतुर्थ व छठे सेमेस्टर, बीकॉम (बैंकिंग एवं इंश्योरेंस पार्ट-तीन स्पेशियलिटी प्रोग्राम) छठे सेमेस्टर, बीएससी होम साइंस द्वितीय, चौथे व छठे सेमेस्टर, बीएससी फैशन डिजाइनिंग के द्वितीय, चतुर्थ व छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं शामिल हैं। इसके साथ ही बीबीए, बीसीए, बीटीएम, बीएससी फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एवं स्पोर्ट्स, बीएससी (ऑनर्स) सूचना एवं प्रौद्योगिकी, फैशन डिजाइनिंग द्वितीय, चौथे व छठे सेमेस्टर, बीएससी फैशन एवं टेक्सटाइल डिजाइनिंग, बीएससी इंटीरियर डिजाइनिंग, बीसीए (क्लाउड टेक्नोलॉजी एवं इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी), बैचलर ऑफ फैशन एवं अपैरल डिजाइनिंग (बीएफएडी) के द्वितीय, चतुर्थ व छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed