फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Six special buses started for girl students after one and a half year

डेढ़ साल बाद छात्राओं के लिए छह विशेष बसों की शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Six special buses started for girl students after one and a half year
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। करनाल डिपो की ओर से बुधवार से ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं के लिए छह विशेष बसें संचालित कर दी गई हैं। जिससे शहर के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने के लिए आने वाली छात्राओं की डगर आसान हो गई है। कोरोना से पूर्व ये बस सुविधा उपलब्ध थी लेकिन मार्च 2020 में लॉकडाउन के साथ ये बंद कर दी गई थी।
शहर के महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। करीब दस हजार छात्राएं ग्रामीण क्षेत्र से शहर के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने आती हैं। विशेष बसों के अलावा सामान्य रूप से मार्गों पर चलने वाली बसों में भी छात्राओं के लिए निशुल्क परिवहन सेवा लागू है।
विज्ञापन

निसिंग से करनाल के लिए सुबह आठ बजे बस उपलब्ध होगी।
यह रहेगा शेड्यूल
इंद्री कस्बे से सुबह 7:30 बजे, मूनक से सुबह 7:30 बजे, कुरुक्षेत्र के नए बस अड्डे से सुबह 7:30 बजे, गढ़ीबीरबल गांव से सुबह सात बजे तथा घरौंडा से सुबह आठ बजे छात्राओं के लिए विशेष बसें रवाना होंगी। शिक्षण संस्थान से छुट्टी उपरांत छात्राओं को उनके गंतव्य तक छोड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं के लिए बसों में निशुल्क परिवहन सेवा सुविधा है। छात्राओं के लिए जो निशुल्क बस कार्ड बनता है उसकी 15 रुपये प्रोसेसिंग फीस भी विभाग खुद खर्च करता है। कोरोना के चलते यह बस सेवा बंद करनी पड़ी थी जिसे बुधवार को बहाल कर दिया गया है।
- कुलदीप सिंह, डिपो महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed