फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Six new dengue patients found, figure exceeds 104, health department alert

डेंगू के छह नए मरीज मिले, आंकड़ा 104 के पार, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Six new dengue patients found, figure exceeds 104, health department alert
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संदिग्ध 10 मरीजों के सैंपल भरे। जिनमें से छह लोग पॉजिटिव मिले। ऐसे में जिले में डेंगू का आंकड़ा 104 के पार पहुंच चुका है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग की टीमें सैंपल लेने और निरीक्षण के साथ-साथ लोगों को मच्छर के काटने से डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी घातक बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक कर रही हैं।
विभाग को सात हजार घर मिले पॉजिटिव
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की ग्रामीण क्षेत्र में 105 और शहर में सात टीमें कार्य कर रही हैं। टीमों को सर्वे के दौरान 7317 घरों में लारवा मिला था। इनमें से 3456 घरों के मालिकों को नोटिस दिया गया है। वहीं टीमों ने चार लाख 65 हजार 200 घरों में री-विजिट की है। इनमें से आज 32 घर पॉजिटिव मिले और 24 घरों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

कहां मिले कितने केस
शहरी में 54, निसिंग में सात, अंसध में तीन, घरौंडा में आठ, इंद्री में 11, निगदू में एक, बल्ला में एक, कुंजपुरा में 16 व तरावड़ी में तीन।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लारवा की तलाश कर रही हैं। इसके साथ-साथ लोगों को सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाने के प्रति जागरूक कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव के लिए पानी के बर्तन, टंकी, घड़ों आदि को ढककर रखें और सप्ताह में एक बार फूलदान, फ्रिज की ट्रे, पशु व पक्षियों के बर्तन व ड्रमों को खाली करके सुखाएं और फिर उनमें पानी डालें। सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाएं। शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनें। ठहरे पानी में लारवा नाशक दवा डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को छह डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में डेंगू के केसों की संख्या 104 पहुंच चुकी है। इनमें से 95 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं। अन्य भी रिकवर हो रहे हैं। अभी तक डेंगू से जिले में एक भी मौत नहीं हुई हैं।
- डॉ. योगेश शर्मा, सिविल सर्जन, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed