{"_id":"5ee7dd1e8ebc3e42d74e862a","slug":"six-more-corona-positive-found-in-karnal-karnal-news-knl341615158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के छह और केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के छह और केस मिले
विज्ञापन
जिले में सोमवार को कोरोना के छह केस सामने आये हैं। इसमें दिल्ली से शादी समारोह में शामिल होने के लिए करनाल पहुंचे पिता-पुत्री के अलावा चार माह का बच्चा भी शामिल है। सभी को नीलोखेड़ी कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया है। साथ ही संबंधित क्षेत्र को कंटोनमेंट जोन घोषित कर स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है।
जिले में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को छह नये मामलों के साथ अब जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 149 पहुंच गयी है। इसमें से दो की मौत हो चुकी है, जबकि 58 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। शेष का उपचार चल रहा है। बीते रोज सदर बाजार में कोरोना पाजिटिव मिले व्यक्ति का चार माह का बेटा भी संक्रमित मिला है। इसके अलावा दिल्ली से शादी समारोह में शामिल होने के लिए निगदू क्षेत्र के गांव बोहला-खालसा पहुंचे पिता-पुत्री भी कोरोना पाजिटिव मिले हैं। सीएचसी के डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि 18 तारीख को गांव बोहला-खालसा के डेरे में शादी है। इसमें दिल्ली के जहांगीर स्थान से छह व्यक्ति शादी में आए हुए हैं। इसमें से पिता-पुत्री टेस्ट करवाकर आये थे, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है। इसके बाद बाकी चार सदस्य व परिवार के लोगों को भी होम क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं, बेटे की मौत के बाद दिल्ली गए हांसी रोड निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग हाल ही में दिल्ली से लौटे थे, टेस्ट में वो भी संक्रमित पाये गये हैं। इसके अलावा दरड़ स्थित एक पोल्ट्री फार्म में काम करने वाला युवक और सेक्टर 36 महावीर रेजीडेंसी निवासी युवक संक्रमित मिले हैं।
आज 201 की रिपोर्ट आयेगी
सिविल सर्जन के अनुसार जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 12519 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए, जबकि इनमें से 12153 की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है और मंगलवार को 201 व्यक्तियों की रिपोर्ट आना बाकी है।