फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Six months after the murder, the police are still clueless; a reward of 20,000 rupees is offered for any clue.

Karnal News: हत्या के छह महीने बाद भी पुलिस बेसुराग, सुराग पर 20 हजार इनाम

Wed, 31 Dec 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 31 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Six months after the murder, the police are still clueless; a reward of 20,000 rupees is offered for any clue.
पुलिस की और से जारी किया गया इनाम पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल/घरौंडा। घरौंडा थाना क्षेत्र के गांव चौरा में 16 वर्षीय किशोर शुभम की हत्या के मामले को सुलझाने के लिए अब जांच राज्य अपराध शाखा की अंबाला इकाई को सौंपी गई है। इकाई ने वारदात में शामिल अभियुक्त की पहचान बताने वाले को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
शुभम की हत्या 29 जून को की गई थी। पहले घरौंडा थाना पुलिस और फिर सीआईए टू ने जांच की। अपराध शाखा की ओर से मामले में संदिग्ध पाए जाने वाले करीब 10 लोगों को जांच में शामिल किया और पूछताछ की गई। लेकिन जांच में कोई तथ्य सामने नहीं आए। करीब 20 दिन पहले राज्य अपराध शाखा को जांच सौंप दी गई।
विज्ञापन

राज्य अपराध शाखा अंबाला इकाई प्रभारी शिव चरण ने बताया कि शुभम हत्याकांड में संलिप्त अभियुक्त या अभियुक्तों की जानकारी देने वाले को 20 हजार रुपये का नगद इनाम देने की घोषणा की गई है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। यह इनाम सक्षम अधिकारी की संतुष्टि और सूचना के सत्यापन के बाद दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मृतक की मां बाली देवी की ओर से दिए गए पांच युवकों के पॉलीग्राफ टेस्ट करवाए गए। परंतु उसमें कुछ नहीं आया। सीआईए टू ने पीड़िता की ओर से बताए गए गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र खुराना उर्फ बिल्ला और राजेंद्र तोमर का नार्को टेस्ट भी करवाया था। एक रिपोर्ट आ गई थी। रिपोर्ट के आधार पर उनका संलिप्तता नहीं पाई गई। टेस्ट की दूसरी रिपोर्ट आना बाकी है।
---

दूध लेने गया था शुभम
29 जून, 2025 को शाम के समय शुभम दूध लेने के लिए गांव की डेयरी पर गया था। देर रात गांव के कुछ लोगों ने मां को सूचना दी कि शुभम गांव की एक सुनसान गली में पड़ा हुआ है। मां बाली देवी मौके पर पहुंचीं। गली में शुभम का शव पड़ा था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शुभम की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। घरौंडा थाना पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।

---
अरड़ाना के अंकित की हत्या भी नहीं सुलझा पाई पुलिस, रखा है दो लाख का इनाम
असंध के सालवन रोड पर 17 अगस्त की सुबह गांव दुपेड़ी के पास अरड़ाना गांव निवासी अंकित शर्मा का शव मिला था। असंध थाना पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। असंध डीएसपी गौरखपाल राणा ने आरोपियों का नाम बताने वाले व्यक्ति को दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। हत्या के करीब 23 दिन बाद मृतक की बाइक राजौंद के पास नहर में मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed