{"_id":"61819e6356120a610062845d","slug":"six-employees-including-jundla-mandi-secretary-suspended-six-contract-workers-also-removed-karnal-news-knl885299180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुंडला मंडी सचिव सहित छह कर्मचारी निलंबित, छह ठेका कर्मी भी हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुंडला मंडी सचिव सहित छह कर्मचारी निलंबित, छह ठेका कर्मी भी हटाए
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/निसिंग। जुंडला अनाज मंडी में धान खरीद में की गई हेराफेरी के मामले में हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक विनय सिंह ने मंडी सचिव अजय संधू व मंडी सुपरवाइजर कुलदीप सिंह सहित छह मंडी कर्मियों को निलंबित कर दिया है। अन्य छह संविदा कर्मियों को भी हटा दिया है। इन सभी 12 कर्मचारियों के खिलाफ मुख्य प्रशासक के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर्राई गई थी। हिसार की बांस मंडी के सचिव रामकुमार लोहान को जुंडला मंडी का नया सचिव नियुक्त किया गया है।
सप्ताहभर पहले ही मार्केटिंग बोर्ड हरियाणा के मुख्य प्रशासक विनय सिंह के आदेश पर जिला विपणन एवं प्रवर्तन अधिकारी करनाल (डीएमईओ) ईश्वर राणा, हिसार के निहाल सिंह, कुरुक्षेत्र के राजीव चौधरी व पानीपत के जिला विपणन एवं प्रवर्तन अधिकारी महावीर सिंह की अगुवाई में चार टीमों ने जिले की जुंडला अनाज मंडी में धान खरीद की जांच शुरू की थी। इसमें 36 आढ़तियों के पास धान कम तो 38 आढ़तियों के पास अधिक धान मिला था।
मुख्य प्रशासक विनय सिंह के आदेश पर ईश्वर राणा द्वारा दी गई शिकायत पर जुंडला अनाज मंडी के सचिव अजय संधू, सुपरवाइजर कुलदीप सिंह, नीलामी अभिलेखक नरेशचंद्र, अनिल, दिलशाद, विकास मान के अलावा छह ठेका कर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर रोहित, अस्मित, भंवर सिंह, मोहित, अजय व एक अन्य के खिलाफ हेराफेरी आदि के आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
मुख्य प्रशासक विनय सिंह ने बताया कि आरोपी मंडी सचिव अजय संधू, सुपरवाइजर कुलदीप सिंह, नीलामी अभिलेखक नरेशचंद्र, अनिल, दिलशाद, विकास मान को निलंबित कर दिया गया है। अन्य ठेका कर्मियों को भी हटा दिया है। हिसार की बांस मंडी के सचिव रामकुमार को जुंडला मंडी का नया मंडी सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले मार्केटिंग बोर्ड द्वारा 12 राइस मिलर्स पर भी विकास शुल्क व मंडी शुल्क सहित 26.68 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था।