{"_id":"5e9b61e28ebc3e76b3253e07","slug":"sirsi-youth-got-corona-positive-karnal-news-knl28389057","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ः गांव सिरसी कंटेनमेंट जोन घोषित, गांव किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ः गांव सिरसी कंटेनमेंट जोन घोषित, गांव किया सील
विज्ञापन
गांव सिरसी निवासी कंबाइन चालक युवक सोनीपत में जांच के दौरान कोरोना पाजिटिव पाया गया है। आनन-फानन में डीसी ने गांव सिरसी को सील करने के आदेश जारी किए हैं और गांव और आसपास के एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में पहुंच चुकी हैं और गांव के चारों तरफ नाके लगाने शुरू कर दिये गये हैं, ताकि न तो कोई गांव में जा सके और न ही बाहर जा सके। पीड़ित युवक के परिवार के 9 सदस्यों की स्क्रीनिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पहुंच गई है।
गांव सिरसी निवासी एक युवक कंबाइन का चालक है और 16 मार्च को सोनीपत गया था। वहां पर जांच के दौरान उसे कोरोना पाजिटिव पाया गया। इस पर उसे बीपीएस खानपुर मेडिकल कालेज में दाखिल कर लिया गया है। साथ ही सोनीपत जिला प्रशासन ने मामले की जानकारी करनाल जिला प्रशासन को दे दी है। केस की जानकारी मिलते ही डीसी निशांत यादव ने आनन-फानन में गांव सिरसी को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए गांव को सील करने के आदेश दिए हैं। जिला प्रशासन की ओर से पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में देर शाम तक पहुंच गई और नाके लगाने शुरू कर दिये। पुलिस की ओर से न तो किसी को अंदर जाने दिया जा रहा है और गांव से बाहर जाने दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक के परिवार के सदस्यों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। अगर किसी में लक्षण मिले तो उन्हें आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया जाएगा। विभाग की टीम युवक की हिस्ट्री जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर युवक कहां से कोरोना संक्रमित हुआ है। गांव से ही या फिर सोनीपत में जाकर संक्रमित हुआ। सीएमओ डा. अश्वनी आहूजा ने बताया कि हमारे पास सोनीपत जिला प्रशासन की ओर से मैसेज आया है। गांव में टीमें भेज दी गई हैं।
503 में से 452 की रिपोर्ट नेगेटिव
सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोरोना वायरस से संदिग्ध कुल 503 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए हैं। इनमें से 452 की रिपोर्ट नेगिटिव आई है तथा 46 की रिपोर्ट आना शेष है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में अब तक 6 पॉजिटिव केस पाए गए थे, जिनमें से 5 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और एक मरीज की मृत्यु हो गई थी। सिविल सर्जन डॉ. अश्विनी आहुजा ने कोविड-19 की स्थिति के बारे में विस्तार से बताया कि जिले में अब तक विदेश से आए यात्रियों की संख्या 1202 हो चुकी है, जिनमें से 765 व्यक्ति 28 दिन या इससे अधिक दिनों का सर्विलांस समय पूरा कर चुके हैं, 247 व्यक्ति अभी सर्विलांस पर हैं।
विज्ञापन
95233 लोगों की स्क्रीनिंग, 34 को सामान्य बुखार मिला
ब्लॉक स्तर की टीमों द्वारा शनिवार को 19887 घरों का सर्वे किया गया। इनमें कुल 95233 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई और गत 10 अप्रैल से अब तक 2 लाख, 39 हजार, 45 घरों का सर्वे करते हुए 11 लाख, 59 हजार, 183 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इन सभी को कोरोना वायरस से बचाव के बारे जागरूक किया गया है। सीएमओ ने यह भी बताया कि मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा 6 हजार 609 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग करते हुए 6 हजार, 466 लोगों को सामान्य आवश्यक उपचार परामर्श दिया गया और कुल 34 मरीज सामान्य बुखार वाले लक्षणों के पाए गए।