{"_id":"68dadb6ce08c09000602af99","slug":"sir-please-introduce-me-to-my-12-year-old-daughter-living-in-an-orphanage-karnal-news-c-18-knl1008-749097-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सर... अनाथाश्रम रह रही 12 साल की बेटी से मिलवा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सर... अनाथाश्रम रह रही 12 साल की बेटी से मिलवा दो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सर... अनाथाश्रम में रह रही मेरी बेटी से मिलवा दो। ...मेरा परिवार नेपाल में है एक बार फोन पर ही बात करवा दी। कुछ इस तरीके से जिला जेल में बंदियों ने जस्टिस ललित बत्रा से गुहार लगाई। जस्टिस बत्रा ने आचरण सुधारने के लिए कहा, बताया कि इससे सजा भी कम हो जाती है।
सोमवार को जिला जेल के दौरे के दौरान हरियाणा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस ललित बत्रा, सदस्य कुलदीप जैन और दीप भाटिया ने बंदियों की समस्याएं भी सुनीं। पांच कैदियों की उनसे बात हुई। जस्टिस बत्रा ने बंदियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जेल में रहते हुए अधीक्षक, उपाधीक्षक, वार्डन आदि उनके गार्जियन (संरक्षक) हैं। यहां कराए जा रहे विभिन्न पाठयक्रमों में रुचि अनुसार हिस्सा लें। यहां सीखा हुनर उन्हें जेल से बाहर जाने के बाद भी काम आएगा। बंदियों से आचरण भी अच्छा रखने की अपील की। कहा कि बेहतर आचरण सजा अवधि कम करने में सहायक होता है।
जस्टिस बत्रा महिला बंदियों से मिले। उनसे जाना कि कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए डीएलएसए से महिला वकील का दौरा कितने दिनों बाद होता है। उन्होंने महिला वकील बिंदिया से हर हफ्ते महिला बंदियों को उनके केस की स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। इससे पहले स्वागत कार्यक्रम के दौरान एक बंदी ने मैजिक शो पेश किया तो कुछ ने गीत भी सुनाए। उन्होंने जेल अधीक्षक को स्टोर में तैनात बंदियों की ड्यूटी रोटेशन अनुसार लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बंदियों की इस गुहार पर दिए यह निर्देश
- एक कैदी ने अनाथ आश्रम राई में रह रही 12 साल की बेटी से बात कराने की गुहार लगाई। इस पर जस्टिस बत्रा ने कहा कि जेल अधिकारी बेटी से बात करके देखेंगे। उसने हामी भरी तो वीसी से बात करा दी जाएगी।
- नेपाल के एक कैदी ने भी परिजन से बात करने की गुहार लगाई। इस पर जेल अधीक्षक ने बताया कि कैदी की ओर से उपलब्ध कराए गए दूसरे मोबाइल नंबर की जांच जारी है। पहला नंबर बंद है। जांच के बाद यथासंभव कदम उठाए जाएंगे।
- एनडीपीएस के एक मामले में बंद सिरसा के एक कैदी ने उसे सिरसा जेल शिफ्ट कराने का अनुरोध किया। इस पर उन्होंने बताया गया कि वहां पहले से ही क्षमता से अधिक कैदी हैं।
- पखाना गांव के मोहित और कुंजपुरा के सुमित ने बताया कि उनकी उम्र 18 साल से कम है। जस्टिस बत्रा ने जांच अधिकारी को रिकाॅर्ड सहित पहुंचने को कहा। उन्होंने मोहित के पिता से उसके आधार कार्ड की प्रति भी मंगवाई। जिससे उसकी उम्र 18 से कम साबित हुई।