{"_id":"64fce080ce47b41bcf05e404","slug":"simran-tops-in-haryanvi-dance-and-chetna-tops-in-poetry-recitation-karnal-news-c-18-knl1031-215122-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सिमरन हरियाणवी नृत्य में और चेतना कविता पाठ में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सिमरन हरियाणवी नृत्य में और चेतना कविता पाठ में अव्वल
विज्ञापन
सिमरन हरियाणवी नृत्य में और चेतना कविता पाठ में अव्वल
- डीएवी पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों ने रागिनी सुनाकर बांधा समा
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। डीएवी पीजी कॉलेज में हुए युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के तत्वावधान में प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। हरियाणवी नृत्य में सिमरन और कविता पाठ में चेतना प्रथम रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. रामपाल सैनी ने की। मुख्यातिथि के रूप में मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक जगमोहन आनंद ने की शिरकत की। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यार्थियों ने रागनी व नई-पुरानी फिल्मों के गीत गाकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।
विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल ने भी इक रास्ता है जिंदगी जो थम गए तो कुछ नहीं... गाकर समा बांधा। निर्णायक की भूमिका उप प्राचार्य डॉ. संजय जैन, संजय शर्मा, सीमा शर्मा, लवनिश, अंशु जैन, मोनिका, रेखा चौधरी और सुनील ने निभाई।
ये रहे परिणाम
- गायन में मदन प्रथम, अंजलि और कृतिका द्वितीय, अमन तृतीय।
- हरियाणवी नृत्य में सिमरन प्रथम, आरती द्वितीय, रितिका तृतीय।
- कविता पाठ में चेतन शर्मा प्रथम, दीक्षा द्वितीय, सोनम तृतीय।
- संस्कृत श्लोक उच्चारण में मोहित प्रथम, चिराग द्वितीय, पम्मी तृतीय।
- भाषण में प्रदीप प्रथम, मनीष द्वितीय, चिराग तृतीय।
- पोस्टर मेकिंग में सिमरन प्रथम, पेंटिंग में अनीता प्रथम, पुलकित सैनी द्वितीय, सृष्टि और करिश्मा तृतीय।