फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Silver rakhis will be decorated on the wrists of brothers

भाइयों की कलाइयों पर सजेगी चांदी की राखियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Silver rakhis will be decorated on the wrists of brothers
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन 11 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में जहां रंग बिरंगे रेशम के धागों वाली राखियों से बाजार सज गए हैं। वहीं, चांदी की डिजाइनर राखियों की भी जबरदस्त मांग देखी जा रही है। यही कारण है कि चांदी की राखियों की कई रेंज बाजार में उतारी गई हैं। बहनें राखियों में अपने भाइयों के फोटो बनवा रही हैं तो कई नाम लिखवा रही हैं। इसमें हर वर्ग की जेब को ध्यान में रखते हुए कम दामों से लेकर अधिक कीमत वाली राखियां ज्वैलर्स के पास उपलब्ध हैं। इनमें कई तरह के नए डिजाइन दिए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा गणेश वाली, मेरे भैया और शिव वाली डिजाइन की राखियां ज्यादा पसंद आ रही है। खास बात ये भी है कि ज्वैलर्स ने चांदी की राखियों पर ग्राहकों के लिए कई प्रकार के ऑफर भी रखे हैं।
कई डिजाइन बनाए
राज ज्वैलर्स के संचालक चिराग ने बताया कि चांदी की राखियाें में सबसे ज्यादा गणेश जी के डिजाइन वाली राखी लोगों को पसंद आ रही हैं। इसके अलावा और भी कई डिजाइन की राखियां उनके पास उपलब्ध हैं, जैसे ब्रेसलेट वाली राखियां आदि। वह अभी तक 500 चांदी की राखियां बेच चुके हैं, चांदी की राखियां लोग इसलिए ज्यादा खरीदना पसंद करते हैं, क्योंकि यह एक कीमती तोहफे के रूप में संभाली जा सकती है और चांदी की राखी को बांधना शुभ भी माना जाता है। उनकी तरफ से राखी के खास अवसर पर उनसे खरीदारी करने वालों को चांदी की राखी मुफ्त दी जा रही है।
विज्ञापन

ब्रेसलेट और चांदी के कड़े की मांग बढ़ी
जीएस ज्वैलर्स के संचालक लव गोयल ने बताया कि इस बार चांदी की राखियों के साथ चांदी के ब्रेसलेट्स और चांदी के कड़े भी लागों को काफी पसंद आ रहे हैं। कई लोग सोने की राखी भी लेकर जाते हैं। इस बार चांदी की राखियों की अच्छी मांग देखने को मिल रही है। कई बार ग्राहक अपने हिसाब से राखियां भी बनवा रहे हैं जैसे राखी में नाम लिखवाना आदि तो उन्हें वह उनकी पसंद अनुसार राखी बनाकर देते हैं। वह खुद ही चांदी की राखियों को तैयार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव वाली राखियां बनी पसंदीदा
एसकेजी ज्वैलर्स के संचालक सतीश कुुमार गोयल ने बताया कि चांदी की राखियों के कई प्रकार के नए डिजाइन उपलब्ध हैं, जिसमें सुपर ब्रो, वीरा, गणेश और शिव के डिजाइन वाली राखियां हैं। सबसे ज्यादा लोगों को गणेश वाली और शिव वाली राखियां पसंद आ रही हैं। बच्चों के लिए कई प्रकार की राखियां हैं जैसे कि मिक्की माउस वाली राखी और भीम वाली राखी। उन्होंने बताया कि कई बहनें राखी को अपने भाइयों को बाहरी देशों को भेजती हैं, इसलिए उनके पास जुलाई से ही चांदी की राखियों के ऑर्डर आने शुरू हो गए थे और अभी तक 500 से ज्यादा चांदी की राखियां बेच चुके हैं।

-
मेरे भैया वाली राखी की ज्यादा मांग
सारा ज्वैलर्स के संचालक लविश गोयल ने बताया कि चांदी की राखियों में ‘मेरे भैया वाली राखी’ और शिव वाली राखी लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है। साथ ही कुछ लोग अपने पसंद अनुसार चांदी की राखी बनवाना पसंद करते हैं जैसे कुछ बहनें अपने भाइयों के नाम लिखवाती हैं तो कुछ भाई की फोटो को राखी पर लगवाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed