फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sikh society will go to Chandigarh Qaumi Insaf Morcha from Karnal on 25th

Haryana: 25 को करनाल से चंडीगढ़ कौमी इंसाफ मोर्चे पर जाएगा सिख समाज, अमृतपाल सिंह को लेकर कही ये बात

Tue, 21 Mar 2023 06:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Mar 2023 06:52 PM IST
सार

डेरा कार सेवा में हुई बैठक में बाबा गुरमीत बोले कि जब तक अमृतपाल सिंह का पता नहीं बताएंगे तब तक मोर्चा  चलेगा। बेअदबी और बंदी सिखों की रिहाई सहित पांच मांगों को लेकर संघर्ष चल रहा है। 

विज्ञापन
Sikh society will go to Chandigarh Qaumi Insaf Morcha from Karnal on 25th
25 मार्च को करनाल से कौमी इंसाफ मोर्चे पर जाएगी संगत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ में चल रहे कौमी इंसाफ मोर्चे में करनाल से भी सिख समाज से जुड़े लोग पहुंचेंगे। 25 मार्च को गांव डाचर स्थित राज करेगा खालसा गुरुद्वारा से काफिला रवाना होगा। कर्ण लेक से होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगा। मांगों के समर्थन में मंगलवार को करनाल स्थित डेरा कार सेवा में सिख समाज से जुड़े लोगों की बैठक हुई। जहां बेअदबी, बंदी सिखों की रिहाई और अमृतपाल सिंह मामले को लेकर चर्चा की गई।

विज्ञापन


बैठक में उपस्थित गुरुद्वारा राज करेगा खालसा से बाबा गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र और पंजाब की सरकार ने अमृतपाल सिंह को लेकर आडंबर रचा है। इसी विषय पर बैठक में चर्चा की गई। निर्णय लिया है कि जब तक सरकार यह नहीं बताएगी कि अमृतपाल सिंह और उनके साथियों को गिरफ्तार करके कहां पर रखा है, तब तक मोर्चा चलता रहेगा।
विज्ञापन


आगामी रणनीति पर उन्होंने कहा कि 25 मार्च को सिख समाज के लोग गांव डाचर के गुरुद्वारा राज करेगा खालसा से करनाल गुरुद्वारा डेरा कार सेवा पहुंचेंगे और यहां से मोहाली के लिए रवाना होंगे। मोहाली में सात जनवरी से कौमी इंसाफ मोर्चा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरदार हरपाल सिंह ने कहा कि सिख समाज के लोग अपनी मांगों को लेकर लगातार सरकार से गुहार लगा रहे हैं। समुदाय के लोग 2015 में गुरु ग्रंथ साहिब की हुई बेअदबी मामले और बंदी सिखों की रिहाई, कोटपुरा बरगाड़ी में चली गोलियों में दो शहीदों के इंसाफ और शिरोमणि कमेटी के श्री गुरु ग्रंथ साहिब के लापता स्वरूप का पता लगाने और अब अमृतपाल सिंह को गलत ढंग से लोगों के सामने पेश करने आदि को लेकर संघर्षरत हैं।

इनका हल होना चाहिए, लेकिन सरकार की ओर से इन मांगों को लेकर आज तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। सरदार हरपाल सिंह ने कहा कि अमृतपाल सिंह सिख समुदाय के हक की बात रखता है और उसको राजनीति के कारण फंसाया जा रहा है।


हरपाल सिंह ने कहा कि एक तरफ सरकार द्वारा लॉरेंस बिश्नोई को जेल में वीडियोग्राफी कर देशभक्त बनाया जा रहा है, वहीं, जगतार सिंह हवारा को पेशी पर नहीं लाया जा रहा है। जोकि गलत है। इसी को लेकर सिख समुदाय के लोगों में भारी रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed