{"_id":"6905244b58d7ce983e0e20fc","slug":"sikh-community-upset-with-the-ground-breaking-ceremony-of-the-museum-karnal-news-c-18-knl1008-770653-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: म्यूजियम के भूमि पूजन कार्यक्रम से सिख संगत नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: म्यूजियम के भूमि पूजन कार्यक्रम से सिख संगत नाराज
Sat, 01 Nov 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
करनाल। अमर शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर की स्मृति में सरकार उनके नाम से यमुनानगर के लोहगढ़ में म्यूजियम बना रही है। इसके भूमि पूजन कार्यक्रम में सिख रीति-रिवाजों को दरकिनार कर हिंदू धार्मिक परंपरा अनुसार भूमि पूजन किए जाने पर सिख संगत में गहरा रोष फैला है। ये बातें हरियाणा सिख एकता दल की कोर कमेटी के सदस्य अमृत सिंह बुग्गा व जगदीप सिंह ओलख ने कही। उन्होंने कहा कि यह घटना सिख मर्यादा का घोर उल्लंघन है। सिख गुरुओं या सिख शहीदों से जुड़े स्थलों की नींव सदैव गुरुबाणी पाठ, कीर्तन व अरदास के साथ रखी जाती है। उन्होंने कहा कि दल ने सरकार से मांग की है कि इस घटना के लिए माफी मांगी जाए। म्यूजियम में सिख इतिहास के किसी भी तथ्य से छेड़छाड़ न हो, इसकी गारंटी दी जाए। ब्यूरो
विज्ञापन