फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shrimadbhagwat Katha gives salvation: Vishnu Maharaj

श्रीमद्धभागवत कथा दिलाती है मोक्ष : विष्णु महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Shrimadbhagwat Katha gives salvation: Vishnu Maharaj
- भागवत कथा से पूर्व महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

निसिंग। डाकघर रोड पर स्थित श्रीकृष्ण गोपाल गोशाला में श्रीमद्धभागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने परिक्रमा की। शोभायात्रा में श्रद्धालु गोवंश को गोद में उठाकर चल रहे थे। शोभायात्रा का शुभारंभ गोशाला प्रधान सुभाष सिंगला, प्रेम सिंगला, डाॅ. राधेश्याम गुप्ता की अगुवाई में पुजारी दीपक शास्त्री ने करवाया।
प्रवचन करते हुए विष्णु महाराज ने कहा कि श्रीमद्धभागवत कथा जीव को दुर्लभ मोक्ष प्रदान करती है। कथा के श्रवण से महापापी दुष्ट दुंधूकारी को भी मोक्ष की प्रप्ति हुई थी। उन्होंने बताया कि वृंदावन में महारानी बैठी रो रही थीं। उसके दोनों बेटे ज्ञान एवं वैराग्य बूढ़े हो गए थे। तब नारद मुनि ने सनकादिक ऋषियों के पास जाकर सारा वृतांत सुनाया। ऋषियों ने उन्हें श्रीमद्ध भागवत कथा सुनाई जिसको सुनकर उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हो गई।
विज्ञापन

प्रधान सुभाष सिंगला ने बताया कि 16 मार्च को वार्षिक उत्सव में स्वामी ज्ञानानंद महाराज की अगुवाई में गो सेवा आयोग के प्रदेश चेयरमेन श्रवण गर्ग, विधायक भगवानदास कबीर पंथी, असंध विधायक योगेंद्र राणा, करनाल विधायक जगमोह आनंद,रमेश गुप्ता, बृज गुप्ता,नगरपालिका चेयरमेन रोमी सिंगला, राजकुमार गोयल, चिमन लाल गोयल, भगवानदास बंसल व पाला राम जांगड़ा भी कार्यक्रम में शामिल होगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed