फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shri Ram Katha teaches the way to live: Vinod Shastri

जीने का तरीका सिखाती है श्रीराम कथा : विनोद शास्त्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Katha teaches the way to live: Vinod Shastri
- पुरानी अनाज मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम मंदिर में श्रीराम कथा का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम मंदिर में दशहरा पर्व के अवसर पर चल रही श्रीराम कथा में प्रवचन करते हुए आचार्य विनोद शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीराम की कथा हमें जीने का तरीका सिखाती है। भगवान श्रीराम के चरित्र से हमें आदर्श, सेवा भाव, त्याग व बलिदान के साथ दूसरों की संपत्ति पर हमारा कोई अधिकार नहीं है, की सीख मिलती है। भगवान श्रीराम हम सबके आदर्श हैं। हमें भगवान श्रीराम के चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए और व्यक्ति को अपनी बुरी आदतों को बदलने का प्रयास करना चाहिए।
श्रीराम कथा में आचार्य ने ब्रह्मा, विष्णु, महेश का सती अनुसुइया के आश्रम में बाल रूप वर्णन, जयंत प्रसंग शूर्पणखा आगमन, नाक-कान का काटना, मारीच रावण संवाद, सीता हरण, जटायु राम संवाद, श्रीराम लक्ष्मण का शबरी के पास जाना, सुग्रीव मिलन, बाली वध की कथा सुनाई।
विज्ञापन

मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता ने बताया कि विजयदशमी के उपलक्ष्य में श्रीखाटू श्याम मंदिर में पांच से 11 अक्तूबर तक राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। 11 अक्तूबर को मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य सेवक देसराज गुप्ता, रामकिशन, राजेश सिंघला, रामकरण गोयल, कृष्ण मित्तल, विनोद गोयल, अनिल गर्ग, सुनील गर्ग, महिन्द्र गुप्ता, विनोद गुप्ता व पवन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed